Share Bazar News: वैश्विक कमजोर संकेत और इंडेक्स हैवीवेट में बिकवाली के बीच 2023 के आखिरी सत्र में सेंसेक्स और निफ्टी निचले स्तर पर बंद हुआ। हालांकि 2023 ने पूरे साल के दौरान शेयर बाजार ने शानदार रिटर्न दिया है। इस साल जहां निफ्टी-50 का रिटर्न 19.46 प्रतिशत का रहा वहीं सेंसेक्स का रिटर्न करीब 18.17 प्रतिशत का रहा।
आज जहां सेंसेक्स करीब 170.12 अंक की गिरावट के साथ 72240.26 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 47.30 अंक की गिरावट के साथ 21731.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,891 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 2,029 शेयर तेजी के साथ और 1,739 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 123 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 337 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।
इसके अलावा 21 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 335 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 205 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 4 पैसे की कमजोरी के साथ 83.21 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

आज के टॉप 5 गेनर शेयर
टाटा कंज्यूमर का शेयर करीब 46 रुपये की तेजी के साथ 1,086.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 26 रुपये की तेजी के साथ 779.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
बजाज ऑटो का शेयर करीब 94 रुपये की तेजी के साथ 6,797.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 39 रुपये की तेजी के साथ 2,848.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आयशर मोटर्स का शेयर करीब 52 रुपये की तेजी के साथ 4,143.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप 5 लूजर शेयर
बीपीसीएल का शेयर करीब 15 रुपये की गिरावट के साथ 450.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 205.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोल इंडिया का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 376.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एसबीआई का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 642.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
इनफोसिस का शेयर करीब 20 रुपये की गिरावट के साथ 1,542.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए सेंसेक्स और निफ्टी में 2023 में कितनी तेजी दर्ज हुई
पिछले साल यानी 2023 का पहला ट्रेडिंग दिन 2 जनवरी को पड़ा था। उस दिन Share Market की क्लोजिंग तेजी के साथ हुई थी। 2 जनवरी 2023 को सेंसेक्स 327.05 अंक की तेजी के साथ 61167.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 92.20 अंक की तेजी के साथ 18197.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं आज 29 दिसंबर 2023 यानी साल के अंतिम ट्रेडिंग डे पर जहां सेंसेक्स 72240.26 अंक पर बंद हुआ। तो वहीं निफ्टी 21731.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए 2023 में डॉलर के खिलाफ रुपये कितना कमजोर हुआ
2 जनवरी 2023 को डॉलर के खिलाफ रुपया 2 पैसे की कमजोरी के साथ 82.74 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं आज 29 दिसंबर 2023 यानी साल के अंतिम ट्रेडिंग डे पर डॉलर के खिलाफ रुपया 4 पैसे की कमजोरी के साथ 83.21 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

IPO में पैसा लगाने की जल्दी? अलॉटमेंट का गणित और डेडलाइन जरूर जान लें

Stock Market Rally: 7 दिनों की गिरावट के बाद बाज़ार में जोरदार वापसी, अब कहां करें Buying?

IPO की होड़: अभी दांव लगाएं या लिस्टिंग का इंतजार करें? जानें निवेश का सही गणित

17 अगस्त 2026: बाजार की सुस्त शुरुआत के बीच इन स्टॉक्स में मचेगी हलचल, चेक करें F&O बैन लिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Shiprocket IPO: आज दांव लगाने का आखिरी मौका, शाम 5 बजे तक जरूर कर लें ये काम

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

NSE IPO: ₹5 लाख करोड़ का वैल्युएशन, जानिए कब खुलेगा और कैसे करें अप्लाई

Share Market Recovery: गिरावट के बाद Nifty 24,350 के पार, अब आगे क्या?



Click it and Unblock the Notifications