Stock Market Closing: भारतीय शेयर बाजार के लिए लगातार अच्छी खबरों के आने का सिलसिला जारी है। आज अदानी ग्रुप को लेकर अच्छी खबर आई। अमेरिका ने अदानी ग्रुप को श्रीलंका के प्रोजेक्ट पर लोन देने के लिए उस पर लगे हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोलों को बेबुनियाद बताया है। इस खबर के आते ही आज अदानी ग्रुप के शेयरों में नई चाल नजर आई। इसके चलते आज शेयर बाजार को नई ऊंचाई मिली।
आज जहां सेंसेक्स करीब 431.02 अंक की तेजी के साथ 69296.14 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 168.30 अंक की तेजी के साथ 20855.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,875 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,787 शेयर तेजी के साथ और 1,965 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 123 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 375 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं।

इसके अलावा 27 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 341 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 217 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 2 पैसे की कमजोरी के साथ 83.32 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप गेनर
अदानी एंटरप्राइजेज का शेयर करीब 428 रुपये की तेजी के साथ 2959.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अदानी पोर्ट का शेयर करीब 134 रुपये की तेजी के साथ 1013.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 14 रुपये की तेजी के साथ 1623.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 22 रुपये की तेजी के साथ 1013.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एसबीआई का शेयर करीब 14 रुपये की तेजी के साथ 608.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आज के टॉप लूजर
एलटीआई माइंडट्री का शेयर करीब 90 रुपये की गिरावट के साथ 5,487.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचसीएल टेक का शेयर करीब 20 रुपये की गिरावट के साथ 1,317.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचयूएल का शेयर करीब 39 रुपये की गिरावट के साथ 2,563.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
देवी लैब का शेयर करीब 57 रुपये की गिरावट के साथ 3,741.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आयशर मोटर्स का शेयर करीब 44 रुपये की गिरावट के साथ 4,136.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
