मुम्बई। आज मंगलवार यानी 16 जून 2020 को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। आज जहां सेंसेक्स करीब 376.42 अंक की तेजी के साथ 33605.22 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 100.30 अंक की तेजी के साथ 9914.00 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 2728 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1202 शेयर तेजी के साथ और 1372 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 154 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 19 पैसे की कमजोरी के साथ 76.21 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

चीन के तनाव से उबरा बाजार
आज दोहर में अचानक खबर आई कि भारत और चीन के बीच सीमा विवाद के हुई झड़प में तीन भारतीय सैनिकों और चीन के भी कुछ सैनिकों की मौता हो गई है। इसके बाद शेयर बाजार में एकदम से तेज गिरावट दर्ज की गई। एक समय तो निफ्टी फिसलकर 9800 के नीचे पहुंच गया है, वहीं बैंक निफ्टी भी 150 अंक लुढ़क गया था। इसके अलावा सेंसेक्स में भी भारी गिरावट आ गई थी। लेकिन बाद में जैसे जैसे खबरें आती गईं, बाजार फिर ने फिर से तेजी पकड़ ली और सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए।
निफ्टी के टॉप गेनर
एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 41 रुपये की तेजी के साथ 990.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एचडीएफसी का शेयर करीब 70 रुपये की तेजी के साथ 1,821.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
आईसीआईसीआई बैंक का शेयर करीब 12 रुपये की तेजी के साथ 342.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 190.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
हिन्डाल्को का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 150.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
टाटा मोटर्स का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 94.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 216.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 16 रुपये की गिरावट के साथ 533.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
गेल का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 97.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
एक्सिस बैंक का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 381.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : निवेश का फंडा : 2 लाख रुपये बन गए 1 से लेकर 6 करोड़ रुपये तक
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications