नई दिल्ली, मई 17। आज शेयर बाजार में तेजी के साथ क्लोजिंग हुई। आज जहां सेंसेक्स करीब 1344.63 अंक की तेजी के साथ 54318.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 417.00 अंक की तेजी के साथ 16259.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा आज बीएसई में कुल 3,461 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 2,624 शेयर तेजी के साथ और 712 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 125 कंपनियों के शेयर के दाम में कोई अंतर नहीं आया। वहीं आज 49 स्टॉक 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर बंद हुए हैं। इसके अलावा 52 स्टॉक अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुए। इसके अलावा आज 458 शेयर में अपर सर्किट लगा है, तो 154 शेयर में लोअर सर्किट लगा है। इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 77.56 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं आज एलआईसी की लिस्टिंग ने निराश किया है।

जानिए आज एलआईसी का हाल
आज एलआईसी का शेयर एनएसई पर 875.25 रुपये के रेट पर बंद हुआ। आज इस शेयर में 73.75 रुपये (7.77 फीसदी) की गिरावट रही। आज एलआईसी के शेयर का एनएसई पर न्यूनतम स्तर 860.00 रुपये और उच्चतम स्तर 918.95 रुपये का रहा।
वहीं आज एलआईसी का शेयर बीएसई पर 875.45 रुपये के रेट पर बंद हुआ। आज इस शेयर में 73.55 रुपये (7.75 फीसदी) की गिरावट रही। आज एलआईसी के शेयर का बीएसई पर न्यूनतम स्तर 860.10 रुपये और उच्चतम स्तर 920.00 रुपये का रहा।

निफ्टी के टॉप गेनर
हिन्डाल्को का शेयर करीब 37 रुपये की तेजी के साथ 428.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
टाटा स्टील का शेयर करीब 85 रुपये की तेजी के साथ 1,188.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
कोल इंडिया का शेयर करीब 13 रुपये की तेजी के साथ 184.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जेएसडब्लू स्टील का शेयर करीब 40 रुपये की तेजी के साथ 641.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
ओएनजीसी का शेयर करीब 10 रुपये की तेजी के साथ 163.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी के टॉप लूजर
आज टाटा कंज्यूमर का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 734.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

जानिए कब हुई थी सेंसेक्स की शुरुआत
मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) के एक सूचकांक सेंसेक्स है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।
जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।
कैसे खरीद सकते हैं शेयर बाजार से शेयर
शेयर बाजार में अगर किसी की निवेश की इच्छा है तो उसे पहले किसी शेयर ब्रोकर के पास एक डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाना पड़ेगा। सीधे स्टॉक एक्सचेंज से शेयर नहीं खरीदे जा सकते हैं। डीमैट और ट्रेडिंग खाता खुलवाने के लिए पैन, आधार और बैंक खाते की जरूरत पड़ती है। अगर यह दस्तावेज हैं, तो आराम से किसी ब्रोकर के पास खाता खुलवा कर शेयर बाजार में निवेश शुरू किया जा सकता है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications