सीनियर सीटिजंस के लिए निवेश विकल्पों में सीनियर सीटिजंस स्पेशल एफडी स्कीम काफी पॉपुलर रहा है। एफडी पर कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। सीनियर सिटिजंस के लिए अधिकतर बैंक स्पेशल एफडी स्कीम चला रहे हैं।
नई दिल्ली: सीनियर सीटिजंस के लिए निवेश विकल्पों में सीनियर सीटिजंस स्पेशल एफडी स्कीम काफी पॉपुलर रहा है। एफडी पर कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। सीनियर सिटिजंस के लिए अधिकतर बैंक स्पेशल एफडी स्कीम चला रहे हैं। इन स्कीम्स के तहत वरिष्ठ नागरिकों को फिक्सड डिपॉजिट पर 1 फीसदी ज्यादा दर पर ब्याज मिलता है।

एफडी समय सीमा 3 महीने के लिए बढ़ी
बता दें कि प्राइवेट सेक्टर के दो सबसे बड़े बैंक यानी एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक ने इस स्कीम को 31 मार्च 2021 तक के लिए बढ़ा दिया है। दरअसल, महामारी के इस दौर में ब्याज दरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों को इसकी मार से बचाने के लिए इन बैंकों को स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च किया था। पहले इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2021 थी, लेकिन अब इन दोनों बैंकों ने इसे बढ़ाकर 31 मार्च 2021 तक कर दिया है।
एफडीएफसी सीनियर सिटीजन केयर का लें 31 मार्च तक फायदा
- सीनियर सिटीजंस को एफडीएफसी बैंक अपने एफडीएफसी सीनियर सिटीजन केयर के तहत एफडी पर 75 बेसिस प्वाइंट अधिक इंटरेस्ट दे रहा है।
- अगर कोई सीनियर सिटीजन इस योजना के तहत एफडी कराते हैं तो उन्हें 6.25% इंटरेस्ट मिल रहा है। यह योजना 13 नवंबर से लागू है।
- आपको बता दें कि आम ग्राहकों को एफडीएफसी बैंक 7 से 14 दिन और 15 से 29 दिन में मैच्योर होने वाले एफडी पर अब ग्राहकों को 2.5% ब्याज देता है।
- वहीं, 30 से 45 दिन, 46 से 60 दिन और 61 से 90 दिन के एफडी पर एफडीएफसी अब 3% ब्याज देता है।
- 91 से 6 महीने में मैच्योर होने वाले एफडी पर 3.5%
- 6 महीने से 9 महीने और 9 महीने से 1 साल में मैच्योर होने वाले एफडी पर 4.4% इंटरेस्ट मिलेगा।
- 1 साल और 2 साल के एफडी 4.9%,
- 2 साल से 3 साल के एफडी पर 5.15%,
- 3 साल से 5 साल के टर्म डिपोजिट पर 5.30%
- 5 साल से 10 साल के बीच मैच्योर होने वाले एफडी पर अब 5.50% ब्याज मिलेगा।
- इन एफडी पर सीनियर सिटीजंस को 75 बेसिस प्वाइंट अधिक ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर मिलने वाला यह इंटरेस्ट रेट 13 नवंबर से लागू है। एफडीएफसी बैंक ने इस योजना की शुरुआत 18 मई, 2020 को की थी जो अब 31 मार्च, 2021 तक चलेगी।
आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन ईयर स्कीम
- आईसीआईसीआई बैंक बुजुर्गों के लिए आईसीआईसीआई बैंक गोल्डन ईयर स्कीम चलाती है। इसके तहत एफडी कराने वाले बुजुर्गों को आम ग्राहकों से 80 बेसिस प्वाइंट अधिक ब्याज मिलता है। इस योजना के तहत एफडी कराने पर सीनियर सिटीजंस को 6.30% ब्याज मिल रहा है।
- आपको बता दें कि आम लोगों को आईसीआईसीआई बैंक के 7 से 29 दिन में मैच्योर होने वाले टर्म डिपोजिट पर ग्राहकों को 2.5% ब्याज मिलेगा।
- वहीं, 30 से 90 दिनों में मैच्योर होने वाले एफडी पर 3 फीसदी,
- 91 से 184 दिनों में मैच्योर होने वाले एफडी पर 3.5%
- 185 दिनों से एक साल के अंदर मैच्योर होने वाले एफडी पर 4.4% ब्याज मिलेगा।
- वहीं, 1 साल से लेकर 18 महीने में मैच्योर होने वाले एफडी पर 4.9% ब्याज मिलेगा।
- वहीं, 18 महीने से 2 साल के बीच मैच्योर होने वाले एफडी पर 5% ब्याज मिलेगा।
- बैंक अब 2 से 3 साल के मिड टर्म एफडी पर 5.15% इंटरेस्ट देती है।
- वहीं, 3 से 5 साल के एफडी पर अब 5.35% और 3 से 10 साल के एफडी पर 5.50% ब्याज मिल रहा है।
- इन सभी एफडी पर सीनियर सिटीजंस को 80 बेसिस प्वाइंट अधिक ब्याज मिलता है। वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर मिलने वाला यह इंटरेस्ट रेट 21 अक्टूबर से लागू है। आईसीआईसीआई बैंक ने इस योजना की शुरुआत 20 मई, 2020 को की थी जो अब 31 मार्च, 2021 तक चलेगी।
एसबीआई ने सीनियर सिटीजन को दिया न्यू ईयर गिफ्ट
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने वरिष्ठ नागरिक ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। नये साल से ठीक पहले वरिष्ठ नागरिकों को बैंक ने बचत पर सबसे ज्यादा कमाई का मौका दे रहा है। एसबीआई में फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कराने वाले सीनियर सिटीजन (60 साल से ज्यादा उम्र के लोग) के लिए खुशखबरी है। एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट के तहत अतिरिक्त ब्याज दर का फायदा अब मार्च 2021 तक लिया जा सकता है। पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 3 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 20,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Silver Price Today: 2 मार्च को चांदी की कीमत में 35,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

Happy Holi Wishes: रंगों के इस खास त्योहार पर इन खूबसूरत संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को दें शुभकामनाएं

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Holika Dahan: चंद्र ग्रहण और भद्रा का साया! आज या कल, कब होगा होलिका दहन? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

Gold Price Today: जियोपॉलिटिकल संकट के बीच 2 मार्च को सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए लेटेस्ट गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications