
Interest Rate for Senior Citizens on FD : केंद्रीय बजट 2023 में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) और पोस्ट ऑफिस की मासिक आय योजना में निवेश की सीमा बढ़ाने के कुछ दिनों बाद, ही कुछ बैंकों ने वरिष्ठ नागरिकों और अन्य निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अपनी एफडी ब्याज दरों में वृद्धि कर दी है। यदि आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं तो आगे जानिए कि इस समय आपको कहां पर एफडी पर सबसे अधिक ब्याज मिल सकता है।
इन बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दर
एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा करने वाले लेटेस्ट बैंकों में बंधन बैंक और जन स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं। ये बैंक वरिष्ठ नागरिकों और अन्य लोगों को कितनी ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं, उसकी जानकारी आगे दी गयी है।
बंधन बैंक की एफडी ब्याज दरें
बंधन बैंक ने सोमवार (6 फरवरी) को अपनी एफडी ब्याज दरों में 50 बीपीएस (0.50 फीसदी) की बढ़ोतरी की। बैंक ने एक बयान में कहा कि नयी एफडी दरें 2 करोड़ रुपये तक की रिटेल डिपॉजिट पर लागू होंगी और 6 फरवरी, 2023 से प्रभावी मानी जाएंगी। हालांकि, नयी दरें सीमित अवधि के लिए ही उपलब्ध हैं। बंधन बैंक वरिष्ठ नागरिकों को उच्चतम ब्याज दर 600 दिनों की अवधि की एफडी पर दे रहा है, जो कि 8.5 फीसदी है। बैंक सामान्य नागरिकों को अधिकतम 8 फीसदी ब्याज दे रहा है।
चेक करें ब्याज दरें
बैंक 7 दिन से 14 दिन और 15 दिन से 30 दिन पर सबसे कम ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। आपको इन अवधियों में 3.00% (सामान्य नागरिक) और 3.75% (वरिष्ठ नागरिक) ब्याज दर मिलेगी। 1 वर्ष से 599 दिन तक की एफडी पर ये दरें 7.00% और 7.50% हैं। 600 दिन पर ये दरें 8.00% और 8.50% हैं। सबसे लंबी अवधि 5 वर्ष से 10 वर्ष पर ये दरें 5.60% और 6.35% हैं।
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी 1 फरवरी, 2023 से रेगुलर एफडी और 6 फरवरी, 2023 से एफडी प्लस योजना पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। ये बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 1 फरवरी से आरडी पर 8.8% तक ब्याज की पेशकश कर रहा है। बैंक अब वरिष्ठ नागरिकों को 2 साल से 3 साल की एफडी पर 8.8% तक ब्याज दे रहा है। अन्य नागरिक के लिए, बैंक 2-3 वर्ष से अधिक की अवधि की रेगुलर एफडी पर 8.10% की सबसे अधिक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। ग्राहक 2-3 साल से अधिक की अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट प्लस पर 8.25% ब्याज दर हासिल कर सकते हैं। एफडी दरों में वृद्धि पर बैंक के ब्रांच बैंकिंग और मार्केटिंग के अध्यक्ष और प्रमुख श्रीनिवास मूर्ति ने कहा कि हमारी ब्याज दरें कैटेगरी में बेस्ट हैं। स्वीप-इन सुविधा के साथ जन एफडी और चालू खातों को बहुत अच्छा रेस्पोंस मिला है। ये प्रोडक्ट रिटर्न के साथ लिक्विडिटी की जरूरतों को बैलेंस करने में मदद करते हैं। ब्याज दरों में यह वृद्धि ग्राहकों को अपने निवेश को लेकर बेहतर योजना बनाने में मदद करेगी। बता दें कि यह बैंक 7 दिन से 14 दिन और 15 दिन से 60 दिन पर वरिष्ठ नागरिकों को 4.45 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
