नई दिल्ली, फरवरी 17। स्मॉल कैप शेयरों में काफी जोखिम रहता है। क्योंकि वे बहुत अधिक अस्थिर होते हैं। मगर ये शेयर कम अवधि में रिटर्न भी तगड़ा दे सकते हैं। एक ऐसा ही शेयर है, जिसने बीते तीन महीनों में निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दिया है। ये शेयर है एसईएल मैन्युफैक्चरिंग। इसकी मार्केट कैपिटल केवल 6.95 करोड़ रु है। पर ये शेयर लगातार ऊपर भाग रहा है। आगे जानिए इस शेयर की बाकी डिटेल।
तीन महीनों का रिटर्न
तीन महीने पहले एसईएल मैन्युफैक्चरिंग का शेयर केवल 10.20 रु पर था। जबकि आज कंपनी का शेयर 209.85 पर बंद हुआ। 10.20 रु से 209.85 रु तक पहुंचने में इसने निवेशकों को 1957.35 फीसदी का रिटर्न दिया। यानी निवेशकों का पैसा 19.57 गुना से अधिक कर दिया। इस तरह निवेशकों के 1 लाख रु तीन महीनों में 20.57 लाख रु से अधिक हो गए हैं।
6 महीनों का रिटर्न उड़ा देगा होश
6 महीने पहले एसईएल मैन्युफैक्चरिंग का शेयर केवल 0.35 रु पर था। जबकि आज कंपनी का शेयर 209.85 पर बंद हुआ है। 0.35 रु से 209.85 रु तक पहुंचने में इसने निवेशकों को 59,857.14 फीसदी का रिटर्न दिया। यानी निवेशकों का पैसा 598.57 गुना से अधिक कर दिया। इस तरह निवेशकों के 1 लाख रु 6 महीनों में करीब 6 करोड़ रु बना दिए।
1 महीने का रिटर्न शानदार
1 महीने पहले एसईएल मैन्युफैक्चरिंग का शेयर केवल 75.60 रु पर था। जबकि आज कंपनी का शेयर 209.85 पर बंद हुआ है। 75.60 रु से 209.85 रु तक पहुंचने में कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 177.58 फीसदी का रिटर्न दिया। यानी निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर दिया। इस तरह निवेशकों के 1 लाख रु 1 महीने में करीब 2.77 लाख रु बना दिए।
2022 में हो गयी बल्ले-बल्ले
2022 में भी अब तक एसईएल मैन्युफैक्चरिंग का शेयर काफी ऊपर चढ़ा है। 3 जनवरी को यह 44.40 रु पर था। जबकि आज कंपनी का शेयर 209.85 पर बंद हुआ है। 44.40 रु से 209.85 रु तक पहुंचने में कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 372.64 फीसदी का रिटर्न दिया। यानी निवेशकों का 4 दोगुने से अधिक कर दिया। इस तरह निवेशकों के 1 लाख रु इस साल में करीब 4.72 लाख रु बना दिए।
कई सब्सिडरी कंपनियां हैं
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत 1969 में हुई थी। इसके पास कई सब्सिडरी कंपनियां हैं, जिनमें एसईएल टेक्सटाइल्स, एसईएल एविएशन, ओमेगा होटल्स लिमिटेड, एसईएल इकोकेम, एसई एक्सपोर्ट्स और कुडु इंडस्ट्रीज लिमिटेड शामिल हैं। 209.85 रु का स्तर इसके पिछले 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर भी है। वहीं इसी अवधि का इसका सबसे निचला स्तर 1.35 रु रहा है। आज बीएसई पर कंपनी का शेयर 199.90 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सीधे 209.85 रु पर खुला और पूरे कारोबार में इसी स्तर पर रहा। आखिर में 9.95 रु या 4.98 फीसदी की मजबूती के साथ यह 209.85 रु पर ही बंद हो गया। बता दें कि यह 209.85 रु का स्तर इसका आज का ऊपरी सर्किट स्तर भी था। एसईएल मैन्युफैक्चरिंग के शेयर में पिछले काफी समय से लगातार ऊपरी सर्किट लग रहा है। पर ध्यान रहे कि ऐसे शेयरों में जोखिम भी होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications