
Sel Manufacturing Share : शेयर बाजार के इतने सारे शेयरों में से यदि आपके हाथ में बढ़िया शेयर आ जाए तो वो आपको मालामाल बना सकता है। बहुत से ऐसे शेयर हैं, जो निवेशकों के कुछ हजारों रु को कुछ सालों में 1 करोड़ रु बना चुके हैं। ऐसे 2-4 नहीं बल्कि बहुत सारे शेयर हैं। इन शेयरों ने 5-10 साल या इससे अधिक की अवधि में निवेशकों को करोड़पति बनाया है। अहम बात यह है कि लोगों को धैर्य तो रखना पड़ता है, पर उनकी छोटी सी रकम भी बड़ी रकम में बदल जाती है। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर के बारे में बताएंगे, जिसने निवेशकों को मात्र 58300 रु 1 करोड़ रु में बदल दिया।
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग का शेयर
हम बात करने जा रहे हैं एसईएल मैन्युफैक्चरिंग के शेयर की। एसईएल मैन्युफैक्चरिंग का शेयर बहुत ज्यादा नहीं बल्कि बीते सिर्फ सालों में निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दे चुका है। 19 जनवरी 2018 से अब तक यह शेयर 17,150.77 फीसदी रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक बीएसई पर 19 जनवरी 2018 को 3.25 रु पर था, जबकि अब यह 560.65 रु पर है। इस शेयर ने इस दौरान निवेशकों का पैसा करीब 172 गुना कर दिया। इससे निवेशकों के सिर्फ 58300 रु 1 करोड़ रु बन गए।
1 साल का रिटर्न
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग का शेयर 1 साल में भी निवेशकों को दमदार रिटर्न दे चुका है। 17 जनवरी 2022 से अब तक यह शेयर 962.84 फीसदी रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक बीएसई पर 17 जनवरी 2022 को 52.75 रु पर था, जबकि अब यह 560.65 रु पर है। इस शेयर ने इस दौरान निवेशकों का पैसा करीब 963 गुना कर दिया। इससे निवेशकों के सिर्फ 1 लाख रु 10.62 लाख रु बन गए।
10 साल का रिटर्न
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग के शेयर ने 10 सालों में भी बहुत शानदार रिटर्न दिया है। 18 जनवरी 2013 से अब तक यह शेयर 15052.70 फीसदी रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक बीएसई पर 18 जनवरी 2013 को 3.70 रु पर था, जबकि अब यह 560.65 रु पर है। इस शेयर ने इस दौरान निवेशकों का पैसा करीब 151 गुना कर दिया। इससे निवेशकों के सिर्फ 1 लाख रु 1.51 करोड़ रु बन गए।
जानिए बाकी अवधियों का रिटर्न
बात करें अन्य अवधियों के रिटर्न की तो बीते 1 महीने में यह एसईएल मैन्युफैक्चरिंग का शेयर 14.25 फीसदी और 6 महीनों में 31.59 फीसदी गिरा है। 2023 में अब तक यह फीसदी कमजोर हो चुका है। इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 1,237.85 रु और निचला स्तर 45.65 रु रहा है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 1,857.70 करोड़ रु है।
क्या है कंपनी का बिजनेस
एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड एक भारतीय वर्टीकल इंटीग्रेटेड मल्टी-प्रोडक्ट टेक्सटाइल कंपनी है। यह टेरी तौलिया बनाती है। कंपनी का बिजनेस फैब्रिक, रेडीमेड गारमेंट्स, कंपनी यार्न और तौलिया बनाने, प्रोसेसिंग और उनकी मार्केटिंग करती है। एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड टेक्सटाइल में काफी एक्टिव और प्रमुख कंपनी है। इसे साल 2000 में शुरू किया गया था। एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड एक स्मॉल कैप कम्पनी है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
