नई दिल्ली, मार्च 29। रुचि सोया के 4,300 करोड़ रुपये के फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) में कुछ विदड्रॉल किया गया है। बीएसई पर सुबह करीब पौने 11 बजे तक कुल आवेदन (मांग) के आंकड़े सोमवार को 3.6 गुना की तुलना में 2.58 गुना तक घट गए। रुचि सोया बाबा रामदेव की पतंजलि के स्वामित्व वाली कंपनी है। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार कुल रिटेल मांग पिछले दिन के 0.90 गुना से गिरकर 0.39 गुना रह गई। गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के लिए आरक्षित कोटे के पिछले दिन के 11.75 गुना की तुलना में 9 गुना आवेदन रह गए। वहीं कर्मचारियों के लिए आरक्षित कोटे में भी निकासी देखी गई और यह पिछले सत्र के 7.76 गुना की तुलना में 4.56 गुना रह गए। इस बीच योग्य संस्थागत बोलीदाताओं (क्यूआईबी) का कोटा पिछले सत्र में 2.2 गुना के मुकाबले 1.6 गुना रहा।
सेबी का आदेश
रुचि सोया का यह इश्यू सोमवार को बंद हो गया और कोई नया आवेदन स्वीकार नहीं किया जा रहा है। इस बीच, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने रुचि सोया को "अनचाहे एसएमएस" के प्रचलन का हवाला देते हुए, फर्म के एफपीओ की सदस्यता लेने वाले एंकर निवेशकों के अलावा अन्य निवेशकों को अपना आवेदन वापस लेने के लिए बुधवार तक एक विंडो देने का निर्देश दिया है।
मैसेज में मिली गड़बड़
पूंजी बाजार नियामक सेबी ने कहा कि मैसेज का कंटेंट "भ्रामक / धोखाधड़ी" लग रहा है और नियमों का पालन नहीं करता है। इस पर कंपनी ने कहा कि मैसेज हमारी कंपनी या हमारे किसी निदेशक, प्रमोटर, प्रमोटर समूह या समूह की कंपनियों द्वारा जारी नहीं किया गया था। रुचि सोया ने कहा कि उसने अपने एफपीओ के संबंध में अवांछित मैसेज (एसएमएस) के प्रसार के खिलाफ जांच करने के लिए एक प्राथमिकी भी दर्ज की है।
क्या लिखा है मैसेज में
सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67 ए और भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 420 के तहत मैसेज के प्रसार के संबंध में जांच करने के लिए रुचि सोया ने हरिद्वार के एक पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोशल मीडिया में प्रसारित होने वाले एसएमएस/संदेश में रुचि सोया के एफपीओ में निवेश के अवसरों के बारे में अनुमान लगाया गया है और कहा गया है कि यह इश्यू बाजार मूल्य पर भारी छूट पर उपलब्ध था।
क्या होता है एफपीओ
एफपीओ के जरिए कंपनी अपना फोलो ऑन पब्लिक ऑफर लेकर आती है। जो कंपनी पहले से शेयर बाजार में लिस्टेड हो, वो निवेशकों को नए शेयर ऑफर करती है। ये शेयर बाजार में मौजूद शेयरों के बजाय नये शेयर होते हैं। ये शेयर ज्यादातर प्रोमोटर्स बेचते हैं। वे इसके जरिए अपनी हिस्सेदारी कंपनी में कम करते हैं। सेबी के नियमों क अनुसार कंपनी के प्रमोटर एक सीमित हिस्सेदारी ही कंपनी में रख सकते हैं।
रुचि सोया का शेयर
रुचि सोया का शेयर 814.30 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 801 रु पर खुला और अभी तक (करीब डेढ़ बजे) तक के कारोबार में 977.15 रु तक ऊपर गया है। इस समय ये करीब साढ़े 8 फीसदी की तेजी के साथ 883.40 रु के भाव पर है। इसके 52 हफ्तों का शिखर 1,376.70 रु और निचला स्तर 629.15 रु रहा है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
