SEBI Registered Investment Advisors Names Fraud: हाल ही में धोखाघड़ी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सेबी में रजिस्टर्ड इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स (आईए) और रिसर्च एनालिस्ट्स (आरए) के नाम पर नए फ्रॉड के मामले सामने आए हैं। ऐसे मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। आइए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

SEBI रजिस्टर्ड इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स के नाम पर हो रहे हैं फ्रॉड
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, जालसाज निवेशकों को सेबी में रजिस्टर्ड इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स (आईए) और रिसर्च एनालिस्ट्स (आरए) के नाम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर फ्रॉड कर रहे हैं। जब किसी निवेशक को इस धोखाधड़ी का पता चलता है तो वह सेबी के पास शिकायत करता है। सेबी शिकायत मिलने के बाद रजिस्टर्ड इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स से इस बारे में पूछता है। फिर यह जानकारी मिलती है कि रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट और इनवेस्टमेंट एडवाइजर्स को ऐसे मामलों के बारे में कुछ पता नहीं है। इसके लिए सेबी के ऑनलाइन सिस्टम स्कोर का इस्तेमाल हो रहा है।
ऐसे रहें इस फ्रॉड से सुरक्षित
ऐसे फ्रॉड की जानकारी मिलते ही आरए को साइबर क्राइम पोर्टल, सेबी और बीएसई एडमिनिस्ट्रेशन एंड सुपरविजन (BASL) को इंफॉर्म करना चाहिए। सेबी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करता है। उन्होंने कहा कि अक्सर फ्रॉड के ऐसे मामलों में क्लाइंट को ऐसे बैंक अकाउंट में पैसे डालने को कहा जाता है, जो इंटरमीडियरी से जुड़ा नहीं होता है।
दूसरा, फ्रॉड करने वाले छोटी फीस लेकर निवेशकों से हाई रिटर्न का वादा करते हैं। इसलिए अगर कोई आरए या आईए हाई रिटर्न का वादा करता है तो निवेशक को सावधान हो जाना चाहिए। इसके अलावा आपको तुरंत इसके लिए एफआईआर दर्ज करनी चाहिए ताकि जल्द से जल्द आपके मामले की जानकारी प्राप्त हो सके।
पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले
इससे पहले भी इस तरह के फ्रॉड सामने आए हैं। शेयर मार्केट से मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर फ्रॉडस्टर्स लोगों को चुना लगाने का काम कर चुके हैं। आरोपी ने 500 लोगों के साथ करीब 170 करोड़ का फर्जी इन्वेस्टमेंट स्कैम किया है। ऐसे फ्रॉडस्टर्स निवेशकों को 84% तक रिटर्न्स देने का वादा करते हैं और अपने आप को सेबी रजिस्टर्ड एजेंट बताते थे। लोगों का भरोसा जीतने के बाद वो ठगी की वारदात को अंजाम देता थे।
इन्वेस्टमेंट फ्रॉड के बढ़ते संख्या को देख सरकार, मार्केट रेगुलेटर सेबी, आरबीआई और एक्सचेंज समय समय से लोगों में अवेयरनेस कर रहे हैं कि मार्केट में निवेश करने से पहले सारी जानकारी एक बार खुद जरूर चेक करें और सोच कर, समझ कर ही निवेश में कदम बढ़ाएं वरना भारी नुकसान का शिकार बन सकते हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications