नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति एंव विनियम बोर्ड यानी सेबी ने देश के जानेमाने निवेशक राकेश झुनझुनवाला को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनको यह नोटिस एप्टेक के शेयर में ट्रेडिंग को लेकर जारी किया गया है। ध्यान रहे कि एप्टेक एजूकेशन एंड ट्रेनिंग से जुड़ी कंपनी है। इस कंपनी में राकेश झुनझुनवाला और उनके परिवार का निवेश है।

चार साल पुराना है मामला
सेबी ने एप्टेक से जुड़े जिस मामले पर राकेश झुनझुनवाला और उनके परिवार और कंपनी के बोर्ड मैम्बर्स को नोटिस जारी किया है, वह करीब 4 साल पुराना मामला है। राकेश झुनझुनवाला एक निवेशक हैं, और इनके पोर्टफोलियो में जितनी भी कंपनियां हैं, उनके से केवल एप्टेक ही अकेली ऐसी कंपनी है, जिसका मैनेजमेंट कंट्रोल राकेश झुनझुनवाला के हाथ में है।
पहले भी हो चुकी है पूछताछ
ईटी की खबर के अनुसार सेबी ने नोटिस में कहा है कि वह उनकी योजना राकेश झुनझुनवाला के बैंक अकाउंट सीज करने की है। इन बैंक अकाउंट में उतना पैसा सीज किया जाएगा, जितना उन्होंने कथित रूप से एप्टेक में निवेश से कमाया होगा। इससे पहले इसी साल सेबी जनवरी एप्टेक शेयर में इनसाइडर ट्रेडिंग के आरोप में राकेश झुनझुनवाला की जांच कर चुकी है। इस जांच में राकेश झुनझुनवाला के अलावा उनके भाई राजेश, उनकी पत्नी रेखा, बहन सुधा और सास सुशीलादेवी गुप्ता से भी पूछताछ हो चुकी है। राकेश झुनझुनवाला की निवेश कंपनी का नाम रेयर इंटरप्राइजेज है। सेबी ने इस मामले में रेयर इंटरप्राइजेज के सीईओ की बहन उषमा शेठ सुले और एप्टेक के निदेशक उत्पल सेठ को भी सेबी ने सम्मन जारी किया है। इसी मामल में सेबी ने बोर्ड के सदस्य रमेश एस दमानी और निदेशक मधु जयकुमार को भी सम्मन भेजा है।
गैर कानूनी होती है इनसाइडर ट्रेडिंग
शेयर बाजार में इनसाइडर ट्रेडिंग को अवैध माना जाता है। इस तरह की ट्रेडिंग में कुछ लोग जिनके पास कंपनी की अंदरूनी जानकारियां होती हैं वो उसके हिसाब से शेयर खरीदकर या बेचकर प्रॉफिट बनाते हैं। इन जानकारियों का पता आम निवेशकों को नहीं चल पाता है। सेबी खासतौर पर फरवरी 2016 से लेकर सितंबर 2016 के बीच हुए ट्रेड की जांच कर रहा है। सेबी को मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान ही एप्टेक में इनसाइडर ट्रेडिंग हुई है।
यह है शक का कारण
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पत्नी और भाई ने ब्लॉक डील के जरिए एप्टेक के 7,63,057 शेयर 7 सितंबर को खरीदे थे। इसके तुरंत बाद शेयरों में अपर सर्किट लगा और ये शेयर 175.05 रुपये पर पहुंच गए। एप्टेक में राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 24.24 फीसदी है जिसकी वैल्यू 160 करोड़ रुपये है। एप्टेक में उनकी शेयर होल्डिंग्स 2005 से लगातार बढ़ी है। उस वक्त झुनझुनवाला ने कंपनी में 10 फीसदी हिस्सेदारी ली थी।
यह भी पढ़ें : निवेश का फंडा : 2 लाख रुपये बन गए 1 से लेकर 6 करोड़ रुपये तक
More From GoodReturns

SEBI के नए ETF नियम: ट्रेडिंग का तरीका बदल गया, अब कैसे लगाएं सही ऑर्डर?

म्यूचुअल फंड सेटलमेंट पर सेबी का नया प्रस्ताव: क्या आपकी SIP और NAV पर होगा असर?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

SEBI का बड़ा प्रस्ताव: म्यूचुअल फंड के लिए बदलेगा कैश सेटलमेंट का नियम, जानें क्या होगा असर

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
