Anmol Ambani News: भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अनिल अंबानी के बेटे अनमोल अंबानी पर जुर्माना लगाया है. मार्केट रेगुलेटर ने अनमोल अंबानी पर रिलायंस होम फाइनेंस के लिए कॉर्पोरेट लोन की मंजूरी में आवश्यक सावधानी न बरतने के लिए जुर्माना ठोका है. इसके तहत 1 करोड़ रुपए की पेनाल्टी लगाया है. इसके अलावा रिलायंस हाउसिंग फाइनेंस के पूर्व मुख्य जोखिम अधिकारी कृष्णन गोपालकृष्णन पर 15 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है.
अंबानी फैमिली और सहयोगियों पर SEBI सख्त
यह फैसला अंबानी परिवार और सहयोगियों के खिलाफ सेबी की सख्त कार्रवाई के मद्देनजर आया है, जिसमें रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड से फंड की हेराफेरी करने के लिए अनिल अंबानी और 24 अन्य पर प्रतिभूति बाजार से पहले से प्रतिबंध लगाना और अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना शामिल है.
दरअसल, अनमोल अंबानी की हरकत, खास तौर पर 14 फरवरी, 2019 को एक्यूरा प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड को 20 करोड़ रुपए के लोन को मंजूरी देना. फिर 11 फरवरी, 2019 को हुई मीटिंग में निदेशक मंडल के निर्देशों का सीधा खंडन करता है. इसमें स्पष्ट रूप से किसी भी सामान्य प्रयोजन कॉर्पोरेट लोन (जीपीसीएल) पर रोक लगाने का आदेश दिया गया था. इस कदम ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस मानकों और शेयरधारक हितों के प्रति उनके पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सेबी ने अपने आदेश में कहा कि नोटिस प्राप्तकर्ता 1 (अनमोल अंबानी) ने कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में कंपनी को अपने तरीके से चलाया है. निदेशक के रूप में अपनी भूमिका में बहुत आगे निकल गए हैं. नोटिस प्राप्तकर्ता 1 ने ऐसा करके संकेत दिया है कि वह प्रेरित है और निश्चित रूप से शेयरधारकों के हित में नहीं है. उसने उचित सावधानी और परिश्रम के साथ काम नहीं किया है, और उच्च नैतिक मानकों को बनाए नहीं रखा है.
अंबानी और गोपालकृष्णन ने तोड़ा SEBI का नियम
सेबी की जांच से पता चला कि रिलायंस कैपिटल और रिलायंस होम फाइनेंस के बोर्ड में शामिल अनमोल अंबानी ने जीपीसीएल लोन और रिलायंस एडीएजी ग्रुप की अन्य कंपनियों को उनके बाद दिए गए लोन के संबंध में आवश्यक परिश्रम नहीं किया, जिसमें रिलायंस कैपिटल भी शामिल है. इस लापरवाही के कारण अंबानी और गोपालकृष्णन दोनों ने सेबी द्वारा निर्धारित लिस्टिंग ऑब्लिगेशन और डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट (एलओडीआर) नियमों का उल्लंघन किया है.
45 दिन के भीतर जुर्माने का निपटारा करने का निर्देश
सेबी के निर्देश के अनुसार अनमोल अंबानी और कृष्णन गोपालकृष्णन को 45 दिनों के भीतर अपने-अपने जुर्माने का निपटान करने का निर्देश दिया गया है.
More From GoodReturns

SEBI का बड़ा प्रस्ताव: म्यूचुअल फंड के लिए बदलेगा कैश सेटलमेंट का नियम, जानें क्या होगा असर

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव



Click it and Unblock the Notifications
