IPO Investment: अगर आप इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए अच्छा समय है। आ रही खबर के मुताबिक बाजार नियामक सेबी ने जना फाइनेंस बैंक, इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉरपोरेशन और डोम्स इंडस्ट्रीज के आईपीओ को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा ऑनेस्ट और शिव फार्माकेम जैसी कंपनियां भी अपना पब्लिक इश्यू लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है।
गौरतलब है कि इनमें से सभी कंपनी को बाजार नियामक सेबी द्वारा ऑब्जर्वेशन लेटर इशू कर दिया गया है। आपको बताते चलें कि ऑब्जरवेशन लेटर जारी करने के 1 साल के अंदर कंपनी आईपीओ लॉन्च करके फंड इकट्ठा कर सकती हैं।

गौरतलब है कि जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने पब्लिक इश्यू के जरिए पैसा इकट्ठा करने के लिए इस साल जुलाई में बाजार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए थे। सेबी ने इस पर 7 नवंबर को ऑब्जर्ववेशन लेटर भी जारी कर दिया है। इस आईपीओ के तहत 575 करोड़ रुपए के फ्रेश शेयर जारी किए जाने हैं। वहीं मौजूदा शेरहोल्डर्स द्वारा 40.5 इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के तहत जारी की जाएगी।
क्लाइंट रोजहिल, सीवीसीआईजीपी, एम्पलाई रोजहिल और हीरो एंटरप्राइज पार्टनर वेंचर्स के अलावा ग्लोबल इंपैक्ट फंड, ऑफर फॉर सेल मे सेलिंग शेयरहोल्डर्स हैं। आपको बता दें कि मार्च 2023 के फाइनेंशियल ईयर में जना स्मॉल फाइनेंस बैंक को 256 करोड रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है, जो पिछले साल के मुकाबले 17 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।
इंडियन सेंट्रल फाइनेंस कॉरपोरेशन का आईपीओ 1800 करोड़ रुपए का है। इसने अगस्त में अपने डॉक्यूमेंट दिए हैं। यह कंपनी करीब 1000 करोड़ रुपए के फ्रेश शेयर जारी करने का विचार बना रही है। इसके साथ ही इन्वेस्टर्स द्वारा 800 करोड रुपए के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के तहत कीए जाने का प्लान है। सेबी द्वारा इस कॉरपोरेशन को 13 नवंबर को ऑब्जरवेशन लेटर जारी किया गया है। इसमें कैटालिस्ट ट्रस्ट शिप, नेक्सस वेंचर्स और नेक्सस अपॉर्चुनिटी फंड और कई और ओएफस के तहत शेयरों की बिक्री करेंगे। इसमें हाउसिंग फर्म में प्रमोटर वेस्टब्रिज क्रॉसओवर फंड एलएलसी 24 फिसदी की हिस्सेदारी और अरावली इन्वेस्टमेंट होल्डिंग की 31.4 फ़ीसदी तक की शेयर होल्डिंग है।
बचपन में हमने पेंसिल, इरेजर और दूसरे स्टेशनरी और आर्ट प्रोडक्ट पर अक्सर डोम्स इंडस्टरीज का नाम देखा है। इसे इटली की फिला का समर्थन मिला हुआ है। डोम्स ने साल 2023 के अगस्त महीने में ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्ट दाखिल किया था। इसके जरिए कंपनी का इरादा करीब 1200 करोड रुपए जुटाने का है। आपको बता दें कि गुजरात में स्थित इस कंपनी के द्वारा पब्लिक इश्यू में 350 करोड रुपए की कीमत वाले फ्रेश शेयर जारी किए जाने हैं। इसके अलावा 850 रुपए के शेयरों की बिक्री ओएफएस के तहत प्रमोटर्स के द्वारा की जाएगी।
ओनेस्ट ने 77 करोड़ रुपए के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करने के लिए इसी साल जुलाई महीने में ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया था। इसके बाद सेबी ने इसे 16 नवंबर को ऑब्जर्वेशन पेपर जारी किया है। इस दौरान प्रमोटर्स और निवेशकों द्वारा 32.5 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के तहत की जानी है। कंपनी में 84.46 फीसदी के शेयर होल्डर फाउंडर पवन कुमार गुप्ता ओएफएस के जरिए 26 लाख से ज्यादा शेयर बेचेंगे। वहीं ग्लेंट्रेड डीएमसीसी इसके जरिए 4.68 लाख शेयर बेचने की फिराक में है।
शिव फार्मकेम कैंप एक केमिकल कंपनी है। इसने अगस्त के महीने में आईपीओ के डॉक्यूमेंट दाखिल किए थे। इस कंपनी को इसी महीने में मार्केट रेगुलेटर से भी ने ऑब्जर्वेशन लेटर जारी किया है। इसका मतलब है कि यह कंपनी 1 साल के अंदर अपने आईपीओ मार्केट में ला सकती है। इस कंपनी का विचार 900 करोड़ रुपए जुटाने का है। यह कंपनी नए शेयर इश्यू नहीं करने जा रही है बल्कि सिर्फ ऑफस के जरिए ही शेयरों की सीलिंग होगी। इसके तहत प्रमोटर विशाल अग्रवाल और राहुल अग्रवाल के द्वारा अलग-अलग 383 करोड़ रुपए के शेयर बेचे जाएंगे। वहीं गीत गंगा इन्वेस्टमेंट ऑफिस के जरिए 134 करोड रुपए का स्टॉक बेचने जा रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications