SEBI Grade A Recruitment 2024: सरकारी नौकरी करने का सपना कई लोगों का होता है, लेकिन कुछ लोग ही इस सपने को पूरा कर पाते हैं। अगर आप भी सरकारी नौकरी के सपना देख रहे हैं तो अब इस सपने को हकीकत में बदला जा सकता है क्योंकि सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) ने हाल ही में 97 पदों पर भर्ती करने की जानकारी दी है।

इन पदों पर होगी भर्ती
SEBI ने यह सूचना दी है कि ऑफिसर ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती के लिए 11 जून 2024 के आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी इच्छुक उम्मीदवार हैं वह 30 जून 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया की इस भर्ती में असिस्टेट मैनेजर की जनरल, लीगल, इंनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रिसर्च, ऑफिशियल लैंग्वेज और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग स्ट्रीम में भर्ती की जाएगी। निर्धारित किए गए पदों की संख्या अलग-अलग है। इन सभी पदों को मिलाकर 97 पदों पर भर्ती की जाएगी। आप यह लिस्ट देख सकते हैं-
जनरल-62
लीगल- 05
इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी - 24
रिसर्च- 02
ऑफिशियल लैंग्वेज -02
इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) - 02
इतनी मिलेगी सैलरी
सेबी में असिस्टेंट मैनेजर की सैलरी 1,54,000 से 1,60,000 रुपये है। सिर्फ यही नहीं, इसके साथ कई प्रकार के भत्ते भी आपको दिए जाएंगे।
कौन कर सकता है इस पोस्ट के लिए अप्लाई?
अगर आप इन पदों पर अप्लाई करने जा रहे हैं तो आपकी उम्र 30 वर्ष तक ही होनी चाहिए। उम्र की गणना 31 मार्च 2024 के आधार पर की जाएगी। यानी अगर आप अप्लाई कर रहे हैं तो जन्मतिथि 1 अप्रैल 1994 के बाद की नहीं होनी चाहिए। हालांकि उम्र में आरक्षित वर्गों के लिए छूट का प्रावधान भी किया गया है।
इस पोस्ट पर अप्लाई के लिए आपको किसी भी विषय में पीजी डिप्लोमा या फिर डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएशन किया होना जरूरी है।
वहीं, असिस्टेंट मैनेजर के लिए लॉ में ग्रेजुएट होना चाहिए। आईटी के पद के लिए इंजीनियरिंग की किसी भी ब्रांच में ग्रेजुएशन किया होना चाहिए या किसी भी विषय में ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर साइंस या एप्लीकेशन में पीजी कंप्लीट होना जरूरी है।
इस तरह होगा सेलेक्शन
इन पदों पर सेलेक्शन के लिए आपको तीन टेस्ट को क्लियर करना होगा। पहले चरण में प्रीलिम्स एग्जाम देना होगा। जिसमें शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा देनी होगी। इसके बाद आखिरी चरण में इंटरव्यू होगा। असिस्टेंट मैनेजर की इस वैकेंसी का प्रीलिम्स एग्जाम 27 जुलाई 2024 को आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा मुख्य परीक्षा 14 सितंबर 2024 को होगी।
ऐसे करें पदों के लिए अप्लाई
इस भर्ती में उम्मीदवार सेबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.sebi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
सबसे पहले रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को कंप्लीट करना होगा। इसके बाद लॉगइन करके सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।
इसके बाद आवेदन शुल्क को भरना होगा। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान 1,000 रुपये भरना होगा। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 100 रुपये देना होगा। अंत में आपको फॉर्म का फाइनल प्रिंटआउट निकाल कर सही से रख लेना होगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications