Upcoming IPO: एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेस, वरिंदरा कंस्ट्रक्शन्स और संभव स्टील ट्यूब्स को हाल ही में अपने आईपीओ जारी करने के लिए सेबी से मंजूरी मिली है। संभव स्टील ट्यूब्स के लिए 21 जनवरी को, एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेस के लिए 22 जनवरी को और वरिंदरा कंस्ट्रक्शन्स के लिए 23 जनवरी को ऑब्जरवेशन लेटर जारी किए गए। यह मंजूरी इन कंपनियों को अगले साल के भीतर अपने आईपीओ लॉन्च करने की अनुमति देती है।

जल्द आएगा एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेज आईपीओ
कोलकाता स्थित एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेज ने 18 सितंबर, 2024 को सेबी के पास अपने डॉक्यूमेंट्स दाखिल किए हैं। आईपीओ में 400 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का नया इश्यू और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1.44 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल है। प्रमोटर पदम कुमार अग्रवाल और वरुण अग्रवाल इस ऑफर में अपने शेयर बेचेंगे।
कंपनी पूर्वी और दक्षिण भारत, खासकर पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में औद्योगिक गैसों की लीडिंग मैन्युफैक्चरिंग है। यह प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 80 करोड़ रुपये जुटा सकती है, जो सफल होने पर फ्रेश इश्यू घटक को कम कर देगा। फ्रेश इश्यू से मिलने वाले फंड का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और उलूबेरिया-II प्लांट में 220 टीपीडी की क्षमता वाली एयर सेपरेशन यूनिट स्थापित करने में किया जाएगा।
वरिंदरा कंस्ट्रक्शन्स आईपीओ के जरिए इतने करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
वरिंदरा कंस्ट्रक्शन का लक्ष्य अपने आईपीओ के ज़रिए 1,200 करोड़ रुपये जुटाना है, जिसमें 900 करोड़ रुपये का नया इश्यू और प्रमोटरों द्वारा 300 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल शामिल है। वरिंदर गर्ग द्वारा 1987 में स्थापित, कंपनी ने 30 सितंबर को अपने ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए। इसकी योजना है कि इस राशि का इस्तेमाल उपकरण खरीदने, कार्यशील पूंजी की ज़रूरतों और लोन अमाउंट को चुकाने में किया जाएगा।
यह इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म मेट्रो डिपो और सड़कों जैसे निर्माण परियोजनाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में शामिल है। यह आईपीओ लॉन्च से पहले प्री-आईपीओ राउंड के जरिए 180 करोड़ रुपये जुटा सकती है, अगर ऐसा हो जाता है तो नए इश्यू की राशि कम हो जाएगी।
संभव स्टील ट्यूब्स आईपीओ के बारे में जानकारी
संभव स्टील ट्यूब्स ने 30 सितंबर, 2024 को सेबी के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया। कंपनी अपनी आरंभिक शेयर बिक्री के ज़रिए 540 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसमें 440 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का नया इश्यू और प्रमोटरों द्वारा 100 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री की पेशकश शामिल है।
नेट फ्रेश इश्यू से प्राप्त 390 करोड़ रुपये की शुद्ध आय को ऋण चुकौती और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए अलॉट किया जाएगा। नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स इस आईपीओ का प्रबंधन कर रहे हैं।
एलेनबैरी के पब्लिक इश्यू के लिए मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और जेएम फाइनेंशियल को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वरिंदरा कंस्ट्रक्शन के आईपीओ के लिए आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, इक्विरस कैपिटल और आईआईएफएल सिक्योरिटीज मर्चेंट बैंकर के रूप में काम कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications