Digital KYC for PWDs: सेबी (भारतीय बाजार नियामक) ने दिव्यांग लोगों के लिए एक बड़ा फैसला किया है। सेबी ने सभी रेगुलेटेड कंपनियों से कहा है कि वे दिव्यांगों को डिजिटल केवाईसी (KYC) की सुविधा दें।

गार्जियन के हस्ताक्षर से खुलेगा अकाउंट
अगर कोई दिव्यांग व्यक्ति खुद साइन नहीं कर सकता है, तो उसके अभिभावक (गार्जियन) के साइन से अकाउंट खोला जा सकता है। दोनों को जरूरी KYC नियमों का पालन करना होगा।
अगर दिव्यांग व्यक्ति वीडियो केवायसी के दौरान आंखें नहीं झपका सकता है, तो उसकी जगह और तरीके अपनाए जा सकते हैं। इसमें चेहरा हिलाना या हाव-भाव दिखाना, स्क्रीन पर ओटीपी दिखाना, लाइव वीडियो रिकॉर्डिंग, डॉक्युमेंट्स की कॉपी कैमरे के सामने दिखाना, अंगूठे के निशान को भी मिलेगा मान्यता शामिल है।
अगर दस्तावेजों पर ई-सिग्नेचर के साथ अंगूठे का निशान है, तो उसे भी मान्य माना जाएगा। लेकिन इसके लिए व्यक्ति की सहमति जरूरी होगी। इसके साथ ही SEBI ने इंटरमीडियरीज के लिए दिव्यांगों के अकाउंट खोलने से जुड़े सवालों के लिए FAQs भी जारी किया, जिससे दिव्यांगों के अकाउंट खोलने में इंटरमीडियरीज को भी कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े।
सर्कुलर में SEBI ने दी ये जानकारी
अपने सर्कुलर में SEBI ने जानकारी देकर बताया है कि हम दिव्यांगों (जिसमें विजुअली इंपेयर्ड भी शामिल हैं) को इंटरमीडियरीज की ओर से दिए जाने वाली सुविधाओं का समान अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे दिव्यांगों के लिए भी डिजिटल KYC को आसान और उपलब्ध बनाया जा सके। इसके साथ ही हमने दिव्यांगों के अकाउंट खोलने से जुड़े FAQs को भी अपडेट किया है।'
ये FAQs म्यूचुअल फंड (Mutual Funds) समेत सभी इंटरमीडियरीज पर लागू होंगे और इन FAQs में SEBI ने दिव्यांगों को ऑनलाइन और डिजिटल KYC से देने पर जोर दिया है और कहा है कि क्लाइंट की मांग पर इंटरमीडियरीज को वीडियो कैप्चर करने की भी सुविधा देनी होगी।
सेबी ने कोर्ट के आदेश के बाद उठाया कदम
यह कदम SEBI ने सुप्रीम कोर्ट के 30 अप्रैल 2025 के आदेश के बाद उठाया है। कोर्ट ने कहा था कि दिव्यांग लोगों को वित्तीय सेवाओं तक आसान पहुंच मिलनी चाहिए।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications