भारतीय शेयर बाजार में आने वाले समय में निवेशकों के लिए कई नए आईपीओ (IPO) के दरवाजे खुलने वाले हैं। सेबी (SEBI) ने हाल ही में सात नई कंपनियों को पब्लिक इश्यू लाने की मंजूरी दे दी है।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, ये कंपनियां अलग-अलग सेक्टर से जुड़ी हैं जैसे लॉजिस्टिक्स, सोलर एनर्जी, केमिकल, फार्मा और ज्वैलरी। इससे निवेशकों को आने वाले महीनों में कई नए विकल्प मिलेंगे।
सेबी ने दी सात कंपनियों को मंजूरी
जिन कंपनियों को सेबी ने आईपीओ की इजाजत दी है, उनमें शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज, रेजॉन सोलर, आर्किल, सफेक्स केमिकल्स, पीएनजीएस रेवा, एगकॉन इक्विपमेंट्स और सुदीप फार्मा शामिल हैं। ये सभी कंपनियां आने वाले महीनों में बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट होंगी। इन कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में अपने ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे और अब सेबी से हरी झंडी मिल गई है।
शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की मजबूत कंपनी
सबसे पहले बात करें शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज की तो यह कंपनी देश की प्रमुख लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सर्विस प्रोवाइडर है। कंपनी का आईपीओ करीब 2000 से 2500 करोड़ रुपए का हो सकता है। इस इश्यू से जुटाए गए पैसे से शैडोफैक्स अपनी डिलीवरी नेटवर्क को विस्तार देने तकनीकी सुधार और बिजनेस ग्रोथ पर खर्च करेगी। कंपनी का टारगेट है कि भारत के हर छोटे-बड़े शहर में तेज डिलीवरी सर्विस उपलब्ध कराई जाए।
आर्किल: बैंकों के खराब कर्ज का हल निकालने वाली कंपनी
आर्किल (Arcil) एक एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी है, जो बैंकों के एनपीए (Non-Performing Assets) यानी खराब कर्ज को खरीदकर उन्हें सुधारती है। इसका आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, यानी इसमें कंपनी को कोई नया पैसा नहीं मिलेगा। इसमें 10.5 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे। इस आईपीओ में एसबीआई, फेडरल बैंक, जीआईसी और एवेन्यू कैपिटल जैसे बड़े निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।
रेजॉन सोलर: सोलर एनर्जी सेक्टर में बढ़ती ताकत
रेजॉन सोलर गुजरात की एक उभरती हुई सोलर एनर्जी कंपनी है। कंपनी ने 2017 में शुरुआत की थी और अब यह भारत की शीर्ष 10 सोलर मॉड्यूल निर्माता कंपनियों में शामिल हो चुकी है। इसका आईपीओ पूरी तरह नया इश्यू होगा, जिसका साइज 1500 करोड़ रुपए तक हो सकता है। जुटाए गए फंड से कंपनी सूरत में नई सोलर सेल फैक्ट्री लगाने की योजना बना रही है, जिससे 3.5 जीडब्ल्यू क्षमता का प्रोडक्शन होगा।
सफेक्स केमिकल्स: केमिकल सेक्टर का भरोसेमंद नाम
सफेक्स केमिकल्स 1991 से बाजार में सक्रिय कंपनी है। यह स्पेशलिटी केमिकल्स और फॉर्मूलेशंस के क्षेत्र में काम करती है। इसके आईपीओ में 450 करोड़ रुपए के नए शेयर और 3.5 करोड़ शेयरों का OFS शामिल होगा। कंपनी इस फंड का उपयोग कर्ज चुकाने और अपने कारोबारी विस्तार में करेगी।
पीएनजीएस रेवा, एगकॉन और सुदीप फार्मा भी शामिल
एगकॉन इक्विपमेंट्स करीब 332 करोड़ रुपए का आईपीओ लाएगी। यह कंपनी भारी मशीनरी और इंडस्ट्रियल डिवाइज का निर्माण करती है। इसमें प्रमोटर्स करीब 94 लाख शेयरों की बिक्री करेंगे।
पीएनजीएस रेवा डायमंड और ज्वैलरी बिजनेस से जुड़ी कंपनी है। यह लगभग 450 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू लाने की तैयारी में है। त्योहारों के मौसम में ज्वैलरी की मांग बढ़ने से इस आईपीओ को निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।
वहीं सुदीप फार्मा, जो फार्मा और फूड सेक्टर के लिए एक्सिपिएंट्स और एडिटिव्स बनाती है, लगभग 95 करोड़ रुपए के फ्रेश शेयर और कुछ हिस्सेदारी की बिक्री करेगी।
निवेशकों के लिए नया अवसर
इन सातों आईपीओ से निवेशकों को अलग-अलग सेक्टर में पैसा लगाने का नया मौका मिलेगा। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि ये सभी कंपनियां अपने क्षेत्र में मजबूत स्थिति रखती हैं। आने वाले महीनों में बाजार में IPO की हलचल और निवेश का माहौल और तेज होने वाला है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
