
SCSS Investment Limit : वरिष्ठ नागरिकों के पास अब वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) में पहले से अधिक राशि जमा करने का मौका है। अभी तक एससीएसएस स्मॉल सेविंग्स स्कीम के तहत अधिकतम जमा की लिमिट प्रति व्यक्ति 15 लाख रुपये थी। हालांकि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट 2023 के भाषण में प्रस्ताव दिया है कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस बचत योजना के तहत जमा सीमा को बढ़ाकर दोगुना यानी 30 लाख रुपये किया जाएगा। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में ऐलान किया कि वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के लिए अधिकतम जमा (निवेश) सीमा 15 लाख रुपये से बढ़ा कर 30 लाख रुपये की जाएगी। इस तरह निवेशकों को इस स्कीम में निवेश करके हर महीने 20000 रु मिल सकते हैं। आगे जानिए कैलकुलेशन।
क्यों चुनें एससीएसएस
एससीएसएस वरिष्ठ नागरिकों को टेंशन फ्री निवेश का मौका और अच्छा रिटर्न प्रोवाइड करता है। इस योजना को सरकार का सपोर्ट हासिल है, इसलिए जमा राशि की सेफ्टी की गारंटी होती है। एससीएसएस के लिए वर्तमान ब्याज दर 8 फीसदी है। एससीएसएस की ब्याज दर की वित्त मंत्रालय हर तिमाही में समीक्षा करता है। मगर इसकी दरें ऐतिहासिक रूप से बैंकों और पोस्ट ऑफिस पर दी जाने वाली कई योजनाओं की तुलना में अधिक बनी हुई हैं।
3 साल के लिए बढ़ाई जा सकती है खाते की अवधि
एससीएसएस योजना के तहत जमा राशि पर केवल 5 वर्षों के लिए ब्याज मिलता है। हालांकि, 5 साल की मैच्योरिटी अवधि पूरी होने के बाद खाते को 3 साल और बढ़ाने का ऑप्शन मिलता है। जमा सीमा अब बढ़ा कर 30 लाख रुपये प्रति खाता कर दी गई है, तो वरिष्ठ नागरिकों को अब अधिक तिमाही इनकम प्राप्त होगी। आगे जानिए कि वरिष्ठ नागरिकों को सालाना और 5 साल में 5 लाख रुपये से 30 लाख रुपये तक की रेंज में पैसा जमा करने पर कितनी ब्याज इनकम मिल सकती है।
ऐसे मिलेंगे हर महीने 20000 रु
कैलकुलेशन से पता चलता है कि एससीएसएस खाते में 30 लाख रुपये जमा करने पर तिमाही ब्याज आय 60,000 रुपये होगी, यदि ब्याज दर 8 फीसदी बनी रहती है। यानी 30 लाख रुपये जमा करने पर मासिक आय 20,000 रुपये हो जाएगी, जो कि तिमाही आधार पर होगी 60000 रु।
कैसे करें निवेश
एससीएसएस योजना में न्यूनतम जमा राशि 1000 रुपये है और उसके बाद आप 1000 रुपये के गुणकों में निवेश कर सकते हैं। बजट 2023 में घोषित की गयी अधिकतम जमा सीमा 30 लाख रुपये है। एससीएसएस खाता जमा सीमा में इस बदलाव के लिए एक फॉर्मल नोटिफिकेशन जल्द ही आने की उम्मीद है।

क्या होगा निवेश लिमिट बढ़ाने का असर
जानकारों का मानना है कि एससीएसएस निवेश सीमा में वृद्धि से वरिष्ठ नागरिकों को अच्छा रिटर्न पाने में मदद मिलेगी और उनकी जमा राशि और उनके रिटायरमेंट फंड की और अधिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इस स्कीम में निवेश की अधिकतम सीमा 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये करने से सीधे मिडिल क्लास के बुजुर्गों को फायदा होगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इस छोटी बचत योजना की निवेश सीमा में वृद्धि इस वर्ग के लिए बहुत फायदेमंद होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
