Business Idea: बिच्छू पालन से झटपट बन सकते हैं मालामाल, करोड़ों रुपए में बिकता है इस खतरनाक जीव का जहर

Scorpion Farming Business Idea: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पैसे कमाने के लिए लोगों के द्वारा कई तरह का बिजनेस किया जाता है। ऐसे में अगर आप चाहें तो एक खतरनाक बिजनेस शुरू करके अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं। हालांकि ये बिजनेस जितना मुनाफे वाला है उतना ही खतरनाक है और अगर ध्यान से ना किया जाए तो लोगों के लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है। ऑनलाइन एक वीडियो वायरल होने के बाद यह पता चला है कि लोग दरअसल बिच्छू की खेती करके भी अच्छा खासा पैसा कमाते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिच्छू के डंक से निकलने वाले जहर को कई कामों में इस्तेमाल किया जाता है। इस अर्टिकल मआपको खेती के बिच्छू की बारे में बताने जा रहे हैं।

scorpion farming

कैसे होती है बिच्छू की खेती

यह बिजनेस शुरू करने के लिए आपको एक साथ सैकड़ो हजारों बिच्छुओं को रखना होता है। इन बिच्छुओं को अलग-अलग ब्लॉक में रखा जाता है। यहां पर आपको इनके खाने पीने का इंतजाम भी करना पड़ता है। इसके अलावा आपको उन पर दवा का छिड़काव भी करना पड़ता है। इस बिजनेस को करने के लिए आपको सभी सुरक्षा उपायों को ध्यान में रखना चाहिए। क्योंकि एक साथ इतने बिच्छुओं को पालना काफी मुश्किल भरा और खतरनाक काम भी है।

इस बिजनेस न्यूज में एक छोटी सी गलती भी आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। इसके अलावा बिच्छू अगर बाहर निकल जाते हैं तो किसी को भी काट सकते हैं। इसलिए यह बिजनेस शुरू करने से पहले आपको सुरक्षा का खास ख्याल रखना चाहिए।

इतना खतरनाक होने के बाद भी आखिर लोग क्यों करते हैं ये बिजनेस

जाहिर तौर पर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि अगर बिच्छू पालन का बिजनेस इतना ही ज्यादा खतरनाक है तो लोग इसे क्यों करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिच्छुओं के जहर को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा कई दबे बनाने के लिए भी बिच्छुओं के जहर का इस्तेमाल होता है और यही कारण है कि इसकी कीमत काफी ज्यादा महंगी है।

क्या है बिच्छू के जहर की कीमत

आपको शायद ही पता होगा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिच्छू का 1 लीटर जहर 85 करोड रुपए से भी ज्यादा की कीमत में बिकता है। एक बिच्छू से करीब 2 मिली लीटर का जहर मिलता है। इस हिसाब से 500 बिच्छुओं का जहर आपको बड़ी आसानी से करोड़पति बन सकता है।

अगर आप बिच्छू पालने का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो पहले आपको इसके बारे में पूरा पढ़ना चाहिए फिर प्रॉपर ट्रेनिंग लेने के बाद ही इसे शुरू करना चाहिए। क्योंकि बिना जानकारी और प्रॉपर ट्रेनिंग लिए या बिजनेस शुरू करना अपनी और अपने आसपास रहने वालों की जिंदगी खतरे में डालने जैसा हो सकता है। इसलिए अगर आप सुरक्षा मानदंडों को ध्यान में रखते हुए इस बिजनेस को शुरू करते हैं तो बिना किसी नुकसान के अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।

अगर आपने कम से कम 1000 बिच्छू पाले हैं, तो इसे 2 लीटर तक जहर मिल सकता है। इसकी कीमत करोड़ों में आंकी जाती है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+