School Holiday Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को देशभर में मनाया जाएगा। कई जगहों पर इस दिन पब्लिक हॉलिडे भी घोषित किया गया है। ज्यादातर राज्यों ने स्कूलों में छुट्टी की नोटिफिकेशन को जारी कर दिया है। यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र और ज्यादातर राज्यों में महाशिवरात्रि 2025 पर स्कूलों में छुट्टी होगी। वहीं, कुछ जगहों पर स्कूलों और कॉलेज 26 फरवरी को खुले रहेंगे।

महाशिवरात्रि 2025 पर इन जगहों पर सरकारी छुट्टी (Mahashivratri 2025 School Holiday)
कई राज्यों में महाशिवरात्रि पर सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, मिजोरम, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, केरल, छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कल सरकारी छुट्टी रहेगी। ऐसे में इन जगहों पर सरकारी ऑफिस, सभी सरकारी शिक्षण संस्थान और बैंक भी बंद रहेंगे। अगर आप भी इन जगहों पर रहते हैं तो अपने स्कूल में इस जानकारी की पुष्टी कर सकते हैं
यूपी में रहेगी स्कूल और कॉलेज में छुट्टी (School Holiday News)
यूपी में 26 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की स्कूल हॉलिडे लिस्ट 2025 में महाशिवरात्रि पर सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। यूपी में महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी स्कूल-कॉलेज में छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही सरकारी ऑफिस भी 26 फरवरी को बंद रहेंगे। इसके अलावा बिहार में भी 26 फरवरी को स्कूलों में छुट्टी रहेगी।
प्रयागराज और वाराणसी में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी रहेगी। इसके बाद अगले दिन 27 फरवरी से स्कूलों में ऑफलाइन क्लासेस चलेंगी। महाशिवरात्रि 2025 के त्यौहार पर अधिक श्रद्धालुओं के प्रयागराज पहुंचने की संभावना है, इसे देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस वजह से पूरे प्रयागराज क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है।
हर जोन में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। ताकि महाकुंभ का आखिरी स्नान भी सही ढंग से हो सके। महाशिवरात्रि के बाद 27 फरवरी से सभी स्कूल और दफ्तर खुल जाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले प्रयागराज के स्कूलों की ऑनलाइन क्लासेस चलाई जा रही थी।
इन दिनों पर भी स्कूलों में होगी छुट्टी (School Holiday Maha shivratri 2025 News In Hindi)
अगले कुछ ही दिनों में मार्च का महीना शुरू हो जाएगा और इस महीने में होली का त्यौहार भी है। इस त्यौहार पर होलिका दहन के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे। इस दिन होली की शुरुआत होती है और उत्तर भारत में मुख्य रूप से इसे धूमधाम से मनाया जाता है। इसके बाद होली का पर्व 14 मार्च को पूरे देश में मनाया जाएगा। इस दिन भी स्कूलों में छुट्टी रहेगी और कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक भी बंद रहेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications