School Closed In Delhi UP News: वायु प्रदूषण का कहर अभी जारी है। फिलहाल, इस प्रदूषण के चलते दिल्ली का AQI 'गंभीर' श्रेणी में पहुंच गया है। इस कारण से सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के 10वीं और 12वीं की क्लासेज को भी बंद करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहां है कि दसवीं और बारहवीं की कक्षाएं भी ऑनलाइन कराई जाएं और कुछ निर्देश भी जारी किए है। आइए आपको बताते हैं कि दिल्ली के अलावा यूपी-हरियाणा की किन जगहों पर स्कूल बंद रहने वाले हैं।

उत्तर प्रदेश और हरियाणा में बंद रहेंगे स्कूल
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ जैसे शहरों में AQI 'गंभीर' श्रेणी में आ गया है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) जिला प्रशासन ने सोमवार रात को सभी विद्यालयों में 12वीं कक्षा तक की प्रत्यक्ष कक्षाएं स्थगित करने का आदेश दिया और कहा कि क्षेत्र में खराब वायु गुणवत्ता के कारण पढ़ाई ऑनलाइन जारी रहेगी।
इतने दिनों तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेस
दिल्ली और फरीदाबाद ने जहां व्यक्तिगत कक्षाएं फिर से शुरू करने के लिए कोई समयसीमा नहीं दी है, वहीं नोएडा और गुरुग्राम ने 23 नवंबर तक शारीरिक कक्षाएं रोकने की घोषणा की है। 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारी के लिए गाजियाबाद के स्कूल 19 नवंबर से ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करेंगे।
हरियाणा सरकार ने शनिवार को उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में बढ़ते प्रदूषण के स्तर के मद्देनजर स्थिति को देखते हुए विद्यालयों में कक्षा पांच तक की कक्षाएं अस्थायी रूप से बंद करने के लिए आदेश किया है। राज्य सरकार के जनसंपर्क विभाग ने जानकारी दी थी कि, ''इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिखा गया है।'' उसने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए हरियाणा सरकार ने बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उपायुक्तों को कक्षा 5 तक के विद्यालयों को अस्थायी रूप से बंद करने का अधिकार दिया है।
पंजाब में स्कूल अभी नहीं हुए हैं बंद
इसके अलावा गुरुग्राम और फरीदाबाद के क्लास 12 तक के सभी क्लास को ऑनलाइन करने का आदेश दे दिया गया है। वहीं, पंजाब में भी वायु प्रदूषण की स्थिति खराब है लेकिन अभी तक स्कूलों को बंद करने का कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
