
Scheme to deposit outstanding electricity bill in installments in UP: अगर आपका बिजली का कनेक्शन है और आपका बिजली का ज्यादा बिल बकाया है, तो आपको किस्तों में इसे जमा करने की सुविधा उत्तर प्रदेश सरकार ने दी है। इस स्कीम का नाम यूपी आसान किस्त योजना है। प्रदेश के सभी तरह के लोग इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं।
यूपी आसान किस्त योजना को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुरू किया है। यूपी आसान किस्त योजना के अंतर्गत प्रदेश के लोग जो आर्थिक कमजोरी की वजह से बिजली का बिल जमा करने में असमर्थ हैं, तो वह लोग किस्तों में बिजली का बकाया बिल जमा कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत शहरी उपभोक्ताओं के लिए 12 किस्तों में बकाया बिल का भुगतान की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 24 किस्तों में बकाया बिल का भुगतान की सुविधा दी जा रही है।
यूपी आसान किस्त योजना के बारे में ज्यादा जानने और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट https://www.upenergy.in/uppcl पर जाया जा सकता है। यूपी आसान किस्त योजना में सभी घरेलू शहरी और ग्रामीण 4 किलोवाट तक के लोड वाले उपभोक्ताओं के लिए है।
यूपी आसान किस्त योजना के अंतर्गत मूल धन राशि का 5 फीसदी या न्यूनतम 1500 रुपये के साथ बिल का भुगतान करना होगा। यदि मूल धन राशि का 5 फीसदी 1500 रुपये से कम है उपभोक्ता को कम से कम 1500 रुपये जमा करने होंगे। किस्त की राशि के साथ उपभोक्ता को वर्तमान बिल का भुगतान भी करना होगा।
यदि उपभोक्ताओं ने सारी किस्त समय से जमा की हैं, तो सरचार्ज मूल रूप से माफ कर दिया जाएगा। यदि किसी उपभोक्ता ने 2 महीने तक किस्त एवं वर्तमान बिल का भुगतान नहीं किया है, तो उसका पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा। वहीं उन सभी उपभोक्ताओं, जिनका पंजीकरण निरस्त हो गया है उन्हें सरचार्ज में कोई छूट नहीं दी जाएगी।

ध्यान देने योग्य बातें
- उत्तर प्रदेश आसान किस्त योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता को उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना का लाभ सिर्फ घरेलू 4 किलो वाट के कनेक्शनों को दिया जाएगा।
- यदि उपभोक्ता ने सभी किस्त एवं बिल का भुगतान समय से किया है तभी ब्याज माफ किया जाएगा।
- यूपी आसान किस्त योजना के अंतर्गत पंजीकरण के बाद सभी किस्तों का भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। यह किस्त काउंटर पर जमा नहीं की जा सकती है।
- किस्त के साथ उपभोक्ताओं को बिजली का बिल भी जमा करना होगा।
यूपी आसान किस योजना में आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बिजली का बिल
- मीटर की संख्या
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
यह भी पढ़ें : UP : बेरोजगार हैं तो सरकार से लें भत्ता, जानें आवेदन का तरीका
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications