Punjab Govt : मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों की आय के स्त्रोत में इजाफा करने के उद्देश्य से एक शानदार योजना लेकर आई है। राज्य सरकार की इस योजना के तहत डेयरी फार्मिंग का मुफ्त प्रशिक्षण मिलेगा। इसके साथ उन्हें 350 रुपये प्रतिदिन वजीफे के रूप में भी मिलेंगे। इस योजना का फायदा पंजाब में रहने वाले अनुसूचित जाति के किसानों को ही मिलेगा।
राज्य के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की तरफ से इस योजना को लेकर कहा गया है कि पंजाब डेयरी विकास बोर्ड अनुसूचित जाति के किसानों को मुफ्त डेयरी प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके साथ ही प्रशिक्षण के दौरान 350 रुपये डेली का वजीफा भी दिया जाएगा।

खुड्डियां की तरफ से बताया गया है कि उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान दुधारू पशुओं को खरीदने उनके रखरखाव, दूध से उत्पाद बनाने, नस्ल सुधार, पशुओं को मौसमी बीमारियों से बचाने आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
यह प्रशिक्षण चतामली (रूपनगर), वेरका (अमृतसर), गिल (मोगा), अबुल खुराना (श्री मुक्तसर साहिब), बीजा (लुधियाना), फगवाड़ा (कपूरथला), सरदूलगढ़ (मानसा), तरनतारन और संगरूर स्थित 9 ट्रेनिंग सेंटरों में दी जाएगी।
इस योजना के तहत ट्रेनिंग 3 बेच में दी जाएगी। पहले बेच की बात करें तो फिर यह 24 जुलाई से 4 अगस्त 2023 तक होगी। 17 जुलाई को इस संबंध में काउंसलिंग होगी।
वही, दूसरे बेच की बात करें तो फिर यह 25 सितंबर से 6 अक्टूबर 2023 तक होगा। वही, इस संबंध में काउंसलिंग की बात करें तो फिर वह 18 सितंबर को होगी। तीसरे बैच की बात करें तो फिर यह 28 नवंबर से 8 दिसंबर 2023 तक होगा और 20 नवंबर को इसके लिए काउंसलिंग होगी।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए कैबिनेट मंत्री की तरफ से पात्रता मानदंड की जानकारी शेयर करते हुए कहा गया है कि 18 साल से 50 साल की आयु के उम्मीदवार पुरुष और विवाहित महिलाएं प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कैबिनेट मंत्री की तरफ से कहा गया है कि इस योजना में पात्र होने के लिए उनको ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित होना जरूरी है। कैबिनेट मंत्री की तरफ से कहा गया है कि उन्हें एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट और प्रशिक्षण किट भी दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री पात्र लाभार्थियों से अपने निकटतम उप निदेशक, डेयरी विकास कार्यालय से संपर्क करने को कहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
