देश में छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में कई बड़े कदम उठाए जा रहे है। इसी कड़ी में एसबीएम बैंक इंडिया, EnKash, YAP और RuPay ने मिलकर एसबीएम EnKash RuPay बिजनेस कार्ड लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: देश में छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में कई बड़े कदम उठाए जा रहे है। इसी कड़ी में एसबीएम बैंक इंडिया, EnKash, YAP और RuPay ने मिलकर एसबीएम EnKash RuPay बिजनेस कार्ड लॉन्च किया है। इसके भारत का पहला मोस्ट कॉम्प्रिहैन्सिव बिजनेस क्रेडिट कार्ड होने का दावा हे। यह क्रेडिट कार्ड रूपे नेटवर्क का इस्तेमाल करेगा और किसी भी एसबीएम Bank टच प्वॉइंट पर SMEs, एमएसएमई व स्टार्टअप के लिए डिजिटल व पेपरलेस ऑन बोर्डिंग के जरिए तत्काल जारी हो सकेगा।

भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है एमएसएमई
एसबीएम EnKash RuPay बिजनेस कार्ड से बिजनेस परचेसेज, बिल पेमेंट, ट्रैवल खर्च, ऑटोमेटेड जीएसटी, रेंटल पेमेंट्स, सप्लायर्स को पेमेंट, सॉफ्टवेयर की ऑनलाइन खरीद, क्लाउड बिल पेमेंट्स, यूटिलिटी बिल पेमेंट्स, इन्वेंटरी की ऑनलाइन खरीद आदि की जा सकेगी। इन सब के मामले में क्रेडिट पीरियड 30 दिन का होगा। एसबीएम बैंक इंडिया में रिटेल एंड कंज्यूमर बैंकिंग के हेड ने कहा कि छोटे व मंझोले उद्यम भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी हैं। लिक्विडिटी और फंड्स की एक्सेस उनकी सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है। एसबीएम बैंक हमेशा से इस सेगमेंट की प्रमुख समस्याओं को दूर कर सकें, ऐसे समाधान उपलब्ध कराता रहा है। इस दिशा में हमने एसबीएम EnKash RuPay बिजनेस कार्ड लॉन्च किया है।
वॉट्सऐप बेस्ड एक्सपेंस मैनेजमेंट सर्विस भी
EnKash के फाउंडर ने कहा कि इस क्रेडिट कार्ड के जरिए स्टार्टअप्स सभी कॉरपोरेट पेमेंट्स मैनेज कर सकेंगे। बिजनेसेज बिना किसी पेपर वर्क के EnKash प्लेटफॉर्म को डिजिटली ऑन बोर्ड कर सकते हैं ओर अपनी समस्याओं के लिए कस्टमर सपोर्ट फैसिलिटी हासिल कर सकते हैं। कार्ड कॉरपोरेट्स के लिए वैरिएबल बिलिंग साइकिल, इंस्टैंट बल्क पे आउट्स की पेशकश करता है।आगे कहा कि साझेदारी के हिस्से के रूप में यूजर्स को इनकैश की वॉट्सऐप बेस्ड एक्सपेंस मैनेजमेंट सर्विस भी मिलेगी। इससे वे इंप्लॉई व बिजनेस संबंधी सभी खर्च मैनेज व कंट्रोल कर सकेंगे। इस फीचर की मदद से इंप्लॉई रसीद को अपलोड कर तुरंत अप्रूवल पा सकेंगे।
छोटे कारोबारों को मदद करेगा कार्ड
वहीं एनसीपीआई की सीओओ के मुताबिक एसबीएम EnKash RuPay बिजनेस कार्ड छोटे कारोबारों को कई बिजनेस टास्क जैसे जीएसटी का भुगतान, ट्रैवल खर्च, सप्लायर्स को पेमेंट इत्यादि आसानी से करने में मदद करेगा। उन्होंने कहां कि हमारा मानना है कि यह कारोबारों को बिजनेस खर्च कुशलतापूर्वक ऑर्गेनाइज करने में सक्षम बनाएगा और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों में सहयोग देगा।
More From GoodReturns

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

MV Electrosystems IPO: कल बंद हो रहा है मौका, निवेश से पहले जरूर चेक करें ये डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications