नयी दिल्ली। होली आने वाली है और इस खास त्योहार से पहले देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई अपने ग्राहकों के लिए एक स्पेशल ऑफर लेकर आया है। एसबीआई अपने ग्राहकों को शॉपिंग पर डिस्काउंट ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको एसबीआई की योनो ऐप से शॉपिंग करनी होगी। साथ ही कुछ नियम और शर्तें भी तय की गयी हैं, जिनके बारे में हम आपको आगे बताएंगे। ये ऑफर गुरुवार से शुरू होकर 4 दिन तक चलेगा। बता दें कि एसबीआई योनो से शॉपिंग पर डिस्काउंट का ऑफर पहले भी लेकर आया है।
7 मार्च तक मिलेगा फायदा
एसबीआई का लेटेस्ट ऑफर 4 मार्च गुरुवार से शुरू होकर रविवार 7 मार्च तक चलेगा। ऑफर के तहत आप शॉपिंग के लिए यदि योनो ऐप से पेमेंट करें तो भारी छूट मिलेगी। एसबीआई के ऑफर के तहत आपको कुछ खास और चुनिंदा ब्रांड्स पर ही कैशबैक मिलेगा, जिनमें अमेजन, अपोलो, ईएमटी, ओयो, रेमंड और वेदांतु शामिल हैं। आप कैशबैक में मिली राशि को अन्य सामान खरीदने के लिए कर सकते हैं।
कैसे करें योनो ऐप का इस्तेमाल
ऑनलाइन शॉपिंग के मामले में अक्सर कोई न कोई कंपनी ऑफर लेकर आती रहती है। एसबीआई भी योनो ऐप से शॉपिंग पर डिस्काउंट ऑफर पिछले कई महीनों से पेश कर रहा है। यदि आप एसबीआई योनो ऐप के जरिए कैशबैक ऑफर का फायदा लेना चाहते हैं तो इसे गूगल प्ले से डाउनलोड करके मोबाइल में इंस्टॉल करें। यदि आप नेटबैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं तो आईडी पासवर्ड या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी की मदद से योनो ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है।
खरीदें मनपसंद सामान
आप एसबीआई के ऑफर में अमेजन से अपना मनपसंद सामान खरीद सकते हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर आदि जैसी चीजें शामिल हैं। करीब 3.5 करोड़ लोग इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। वैसे तो करीब 3.5 करोड़ लोग ही योनो के रजिस्टर्ड ग्राहक हैं, मगर इसे 7.4 करोड़ लोग डाउनलोड कर चुके हैं।
पिछले महीने दी थी 50 फीसदी तक छूट
एसबीआई ने पिछले महीने भी एसबीआई सुपर सेविंग्स डेज सेल की पेशकश की थी। पिछले महीने कंपनी ऑफर में 50 फीसदी तक की छूट दे रहा था। एसबीआई ने पिछले महीने अमेजन, सैमसंग, यात्रा, ओयो और पेपरफ्री के साथ हाथ मिलाया था। इससे एसबीआई के ग्राहकों को स्मार्टफोन, ट्रेन और हवाई टिकट, होटल बुकिंग और अपनी पसंद के फर्नीचर से लेकर कई उत्पाद किफायती कीमत पर खरीदने का मौका था।
क्या है योनो ऐप
योनो को 24 नवंबर 2017 को लॉन्च किया गया था। योनो (यू ओनली नीड वन) एक इंटीग्रेटेड डिजिटल बैंकिंग प्लेटफ़ॉर्म है जिसे एसबीआई ने उपयोगकर्ताओं की कई तरह की फाइनेंशियल और अन्य सेवाओं (जैसे फ़्लाइट, ट्रेन, बस और टैक्सी बुकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग, या मेडिकल) तक की जरूरतों को ध्यान में रख कर तैयार किया है। योनो को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए एक स्मार्टफोन ऐप के रूप में पेश किया गया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट



Click it and Unblock the Notifications