
SBI : अगर आप होम लोन लेने का विचार कर रहे हैं, इसके लिए किसी ऐसे बैंक की तलाश कर रहे है। जिस बैंक में सस्ते होम लोन मिले, तो फिर यह खबर आपके बहुत काम की हो सकती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) जो देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। यह बैंक आपके लिए सस्ते होम लोन का ऑफर लेकर आया है। जिसमें अगर आप होम लोन लेते है, तो फिर आपको होम लोन रेट्स पर 30 बेसिस प्वाइंट्स से 40 बेसिस प्वाइंट्स का डिस्काउंट मिल रहा है। हालांकि यह आपको जो डिस्काउंट मिल रहा है। इसको आपको क्रेडिट स्कोर के हिसाब से मिलेगा। एसबीआई के इस सस्ते होम लोन रेट्स की सुविधा का लाभ आप 31 मार्च 2023 तक आप उठा सकते हैं। बैंक ने इस सस्ते होम ऑफर को कैंपेन रेट्स ऑफर का नाम दिया है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का सस्ता होम लोन
बैंक अपने जो रेग्युलेर होम लोन के रेट्स है। इन रेट्स पर 30 बेसिस प्वाइंट से 40 बेसिस प्वाइंट्स का डिस्काउंट दे रहा है। इन सस्ते होम लोन का फायदा आपको तब ही मिलेगा जब आपका जो सिबिल स्कोर है। यह 700 से अधिक होगा। हम इसको एक उदाहरण से समझ सकते हैं। अगर आपका क्रेडिट स्कोर 800 प्वाइंट से अधिक है, तो मौजूदा समय में एसबीआई 8.9 प्रतिशत पर होम लोन दे रहा है, तो 30 बेसिस प्वाइंट का डिस्काउंट यानी 8.60 प्रतिशत ब्याज दर पर होम लोन मिलेगा।
इतना मिल रहा डिस्काउंट
आपका क्रेडिट स्कोर 750 से 799 के बीच होने पर 9 प्रतिशत के दर पर होम लोन मिल रहा है। लेकिन अब 40 बेसिस प्वाइंट का डिस्काउंट मिलेगा यानी 8.60 प्रतिशत पर होम लोन मिलेगा। वहीं, अगर आप क्रेडिट स्कोर 700 से 749 के बीच है, तो अब तक 9.10 प्रतिशत पर होम लोन मिल रहा जो अब 40 बेसिस प्वाइंट डिस्काउंट के बाद 8.70 प्रतिशत पर मिलेगा। होम लोन पर महिलाओं को 5 बेसिस प्वाइंट का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। प्रिविलेज और अपोन घर स्कीम है। इस स्कीम के तहत सैलेरी अकाउंट होल्डर्स को 5 बेसिस प्वाइंट का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही डिफेंस पर्सनल को शौर्य और शौर्य फ्लेक्सी प्रोडक्ट के तहत प्रस्तावित होम लोन है। इन होम लोन रेट्स पर 10 बेसिस प्वाइंट का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।
डिस्काउंट टॉप अप लोन पर भी
टॉप अप लोन पर भी एसबीआई ने डिस्काउंट देने का फैसला किया है। जिन टॉप अप लोन वालों का सिबिल स्कोर 800 से अधिक उनको अभी 9.30 प्रतिशत पर होम लोन मिलता है। जो 30 बेसिस प्वाइंट डिस्काउंट के बाद 9 प्रतिशत पर मिल रहा है। वही, जिनका सिबिल स्कोर 750 से 799 तक है उनको 9.40 दर पर लोन मिल रहा था। जो अब 9.10 फीसदी के दर पर मिलेगा। कैपेंन ऑफर के तहत एसबीआई ने होम लोन और टॉप अप लोन के प्रोसेसिंग फीस पर पूरी तरह से छूट देने का निर्णय किया है। बैंक का जो फेस्टिवल होम लोन ऑफर है। यह ऑफर 31 जनवरी को पूरा हो रहा था। जिसके बाद एसबीआई ये सस्ता होम लोन ऑफर को लेकर आया है।
More From GoodReturns

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

होर्मुज संकट: ICEGATE की नई एडवाइजरी, वापस आ रहे कार्गो के लिए जरूरी गाइडलाइन्स

RBI G-Sec Auction: आज ₹28,000 करोड़ की नीलामी, रिटेल निवेशक ऐसे लगाएं बोली और पाएं मौका

IPO Alert: 24 अगस्त से खुल रहे हैं 3 बड़े IPO, निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

रुपया 95.6 के पार: क्या घबराएं या निवेश बदलें? जानें आज की सही रणनीति

ITR e-Verification Deadline: 23 जुलाई को रिटर्न भरा था? आज रात तक निपटा लें ये काम, वरना अटक सकता है रिफंड

Bank Holidays: 26 और 28 अगस्त को बैंक रहेंगे बंद, काम निपटाने के लिए देखें पूरी लिस्ट

क्या आपको भी मिला 'फ्री लैपटॉप 2026' का मैसेज? सावधान, यह है बड़ा साइबर फ्रॉड!

EPFO EEC 2026: पुरानी कंपनी ने पीएफ नहीं काटा? तो ये है आखिरी मौका, ऐसे पाएं अपना हक



Click it and Unblock the Notifications