नई दिल्ली। लोग जब बैंकों से प्रापर्टी लोन लेते हैं, तो उनको अपना घर या ऑफिस गिरवी रखना होता है। बाद में अगर यह लोग अपना लोन नहीं पटा पाते हैं, तो बैंक इन गिरवी रखी प्रॉपर्टी को नीलाम कर अपना पैसा वसूल लेती है। इस वक्त स्टेट बैंक (एसबीआई) ऐसी ही प्रॉपर्टी की नीलामी करने जा रहा है। अगर कोई सस्ते में यह प्रॉपर्टी खरीदना चाहते है, तो उसके लिए अच्छा मौका है। अगर आप भी इच्छुक हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
जानिए कब तक है मौका
सस्ते में प्रॉपर्टी खरीदने का यह मौका 5 मार्च को मिलेगा। एसबीआई इस दिन गिरवी रखी प्रॉपर्टी का मेगा ई-ऑक्शन करने जा रहा है। इस नीलाम में हाउसिंग, रेजिडेंसियल, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल जैसी संपत्तियां शामिल हैं। इन प्रॉपर्टी पर बोली लगाई जाएगी। एसबीआई ने ट्वीट कर इस ई-नीलामी की जानकारी खुद दी है।
क्यों बेची जा रही हैं यह संपत्तियां
एसबीआई सहित अन्य बैंकों की तरफ से समय-समय पर डिफॉल्टर से रिकवरी के लिए गिरवी रखी प्रॉपर्टी की नीलामी की जाती है। इसके लिए स्टेट बैंक ने प्रचार शुरू कर दिया है। इसके तहत ट्विटर और फेसबुक के अलावा अखबारों में भी विज्ञापन दिया जा रहा है। यहां पर नीलाम की जाने वाली प्रॉपर्टी का पूरा विवरण दिया जा रहा है।
नीलामी में शामिल होने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए अर्नेस्ट मनी को जमा कराना होगा।
ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है।
एसबीआई की शाखा पर जाकर केवाई की पूरी डिटेल के लिए सभी संबंधित दस्तावेज देने होंगे।
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए एसबीआई के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं -
https://bank.sbi/web/sbi-in-the-news/auction-notices/bank-e-auctions
ऑनलाइन नीलामी में भाग लेने के लिए डिजिटल हस्ताक्षर जरूरी
अगर आप ऑनलाइन तरीके से नीलामी में भाग लेना चाहते हैं तो आपके पास डिजिटल सिग्नेचर होना जरूरी होगा।
इसके बाद एसबीआई की शाखा में केवाईसी कराने और जरूरी दस्तावेज देने के बाद आपाको ई-नीलामी करने वालों की ओर से बिडर्स के ईमेल ईमेल पर लॉगिन आईडी के अलावा पासवर्ड जारी किया जाएगा। इसके जरिए आप ई-नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
