SBI Whatsapp Banking : भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए व्हाट्सएप बैंकिंग सेवा शुरू कर दी है। स्टेट बैंक के खाताधारक योनो ऐप में लॉग इन किए बिना, एटीएम जाए बिना अबने बैंक बैलैंस समेत अन्य जानकारी Whatsapp पर प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप एसबीआई के खाताधारक हैं और नई एसबीआई व्हाट्सएप बैंकिंग सुविधा का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको पहले अपना एसबीआई खाता व्हाट्सएप सेवा के लिए रजिस्टर करना होगा। ग्राहक इस सुविधा का उपयोग अपने खाते का बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट की जांच के लिए कर सकते हैं। चलिए आपको WhatsApp बैंकिग शुरू करने के विषय में बताते हैं।
Whatsapp बैंकिंग क्या है
व्हाट्सएप बैंकिंग बैंक बैलेंस चेक, मिनी-स्टेटमेंट, चेक बुक के लिए अप्लिकेशन, चेकबुक की स्थिति के विषय में पूछताछ, बैंक के एटीएम और शाखाओं का स्थान, ऑप्ट-इन, ऑप्ट-आउट जैसी सुविधाओं को Whatsapp के माध्यम से सक्षम बनाने को कहते हैं।
व्हाट्सएप बैंकिंग की विशेषताएं
- बैंकिंग सेवाएं 24 घंटे, कहीं भी उपलब्ध रहेगी
- ग्राहक सेवा बिना किसी चार्ज के होती है
- एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन एक सुरक्षित सेवा सुनिश्चित करता है
- ग्राहक बैंक से सीधे अलर्ट, संदेश, सूचनाएं, ऑफ़र और अपडेट पा सकते हैं
SBI Whatsapp Banking के लिए पंजीकरण कैसे करें
- SBI व्हाट्सएप बैंकिंग सेवा के साथ अपना बैंक खाता पंजीकृत करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से WAREG A/C No को एसएमएस करें
- अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद, आप एसबीआई की व्हाट्सएप बैंकिंग सेवा का लाभ उठा पाएंगे
SBI Whatsapp Banking का उपयोग कैसे करें
- रजिस्ट्रेशन के बाद +919022690226 पर 'hii ' भेजें
- जवाब देने के बाद आपको यह प्रतिक्रिया प्राप्त होगी। 'प्रिय ग्राहक, एसबीआई व्हाट्सएप बैंकिंग सर्विसेज आपका स्वागत करता है! विकल्पों में से एक का चयन करें
1. एकाउंट बैलैंस
2. मिनी स्टेटमेंट
3. व्हाट्सएप बैंकिंग से डी-रजिस्टर करें
- आप इन तिनो सेवाओं में किसी का भी लाभ उठा सकते हैं
एसबीआई व्हाट्सएप कार्ड कनेक्ट सेवा
एसबीआई इस मंच के माध्यम से अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को Whatsapp based सेवाएं देता है। SBI क्रेडिट कार्ड वाले ग्राहक इसका उपयोग अपने खाते की समरी, रिवार्ड प्वाइंट, भुगतान न की गई शेष राशि और अन्य जानकारी पा सकते हैं। जो ग्राहक इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं वह 9004022022 नंबर पर व्हाट्सएप भेजें, मैसेज में OPTIN टाइप करना है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड धारक 08080945040 पर मिस्ड कॉल देकर भी साइन अप कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि मिस्ड कॉल के लिए इस्तेमाल किया गया नंबर बैंक के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए।
More From GoodReturns

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

F&O ट्रेडिंग में बड़ा बदलाव: गुरुवार नहीं, अब सोमवार को होगी एक्सपायरी, इन 5 बातों का रखें ध्यान

Gold Rate Today: सोमवार को सोने के भाव में स्थिरता या बदलाव? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications