नई दिल्ली, अगस्त 22। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों को एक खास सुविधा की जानकारी दी है। बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए कई महत्वपूर्ण अपडेट जारी किए हैं। एसबीआई खाताधारकों को इन अपडेट्स पर जरूर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि ये आपके काफी काम सकते हैं। एसबीआई ने जो अपडेट जारी किए हैं, वे अकाउंट सिक्योरिटी, फोन बैंकिंग और कुछ बेनिफिट्स से जुड़े हुए हैं। जानते हैं पूरी डिटेल।
अपडेट करें पासवर्ड
सबसे पहली बात कि एसबीआई ने अपने ग्राहकों को अकाउंट पासवर्ड बार-बार अपडेट करने की सलाह दी है। एसबीआई की तरफ से दी गयी जानकारी के अनुसार बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के लिए अपने पासवर्ड को बार-बार अपडेट करना एक बुद्धिमानी भरा कदम है। एसबीआई ने ट्वीट करके एक और अहम महत्वपूर्ण मैसेज दिया है। बैंक ने वैक्सीन लगवाने और सुरक्षित रहने की सलाह भी दी है।
कैसा हो पासवर्ड
एसबीआई ने अपने ग्राहकों को मजबूत पासवर्ड बनाने के 8 तरीके भी बताए हैं। एक मजबूत पासवर्ड हाई सिक्योरिटी की सेफ्टी सुनिश्चित करता है। यहां 8 तरीके दिए गए हैं जिनसे आप एक मजबूत पासवर्ड बना सकते हैं और साइबर अपराध से खुद को बचा सकते हैं। बैंक के ट्वीट का लिंक (https://twitter.com/i/status/1427991873159766018) ये है, जिसे देख कर आप एक मजबूत पासवर्ड बना सकते हैं।
पैन और आधार को करें लिंक
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों को 30 सितंबर तक पैन को आधार से लिंक करने की सलाह दी है। एसबीआई ने ट्वीट किया है कि हम अपने ग्राहकों को सलाह देते हैं कि वे किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए अपने पैन को आधार से लिंक करें और बिना अड़चन के बैंकिंग सेवा का आनंद लेते रहें।
ये हैं वो जरूरी नंबर
एसबीआई ने बैंकिंग सेवाओं के लिए दो टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ये हैं 1800 112 211 और 1800 425 3800। एसबीआई ने एक कॉन्टैक्टलेस सर्विस का जिक्र किया है जो आपकी तत्काल बैंकिंग आवश्यकताओं में सहायता करेगी। इस सर्विस के लिए आप टोल फ्री नंबर 1800 112 211 या 1800 425 3800 पर कॉल करें।
किन चीजों की मिलेगी जानकारी
एसबीआई ने बताया है कि इन नंबर पर कॉल करके आप किन किन सेवाओं का फायदा ले सकते हैं। इन सेवाओं में अकाउंट बैलेंस, अंतिम 5 लेन-देन, एटीएम को बंद या एक्टिव करना, एटीएम पिन या ग्रीन पिन जनरेट करना और नए एटीएम के लिए आवेदन करना शामिल है। एसबीआई के इस समय 44 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं। ये नंबर सभी ग्राहकों के काम आएगा।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications