
SBI Salary Account : सैलेरी अकाउंट स्पेशल बचत खाते होते हैं जो सैलेरी वर्ग के ग्राहकों के लिए उपलब्ध होते हैं और यूनीक बेनेफिट और सर्विसेज प्रोवाइड करते हैं। साथ ही यह सबसे एडवांस्ड और सेफ नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सर्विसेज तक सीमलेस एक्सेस प्रोवाइड करते हैं। देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक सरकारी कर्मचारियों, कॉर्पोरेशंस और अदर्स के लिए विभिन्न प्रकार के सैलेरी खाते प्रोवाइड करता है। एसबीआई आकर्षक ब्याज दरों के साथ-साथ मुफ्त डेबिट कार्ड, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग आदि जैसे कई बेनेफिट और सेवाएं इन खातों पर प्रोवाइड करता है। यहां बताया गया है कि आप एसबीआई में सैलरी अकाउंट कैसे खोल सकते हैं।
कुल 9 तरह के सैलेरी खाते
एसबीआई कुल 9 तरह के सैलेरी खातों की पेशकश करता है। इनमें सेंट्रल गवर्नमेंट सैलेरी पैकेज (सीजीएसपी), स्टेट गवर्मेंट सैलेरी पैकेज (एसजीएसपी), रेलवे सैलेरी पैकेज (आरएसपी), डिफेंस सैलेरी पैकेज (डीएसपी), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल वेतन पैकेज (सीएपीएसपी), पुलिस सैलेरी पैकेज (पीएसपी), भारतीय तट रक्षक वेतन पैकेज (आईसीजीएसपी), कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज (सीएसपी) और स्टार्ट-अप सैलरी पैकेज अकाउंट (एसयूएसपी) शामिल हैं।
क्या हैं इन खातों के फायदे
कुल 12 फायदे इन खातों पर मिलते हैं। इनमें कोई मासिक एवरेज बैलेंस चार्ज न होना, जीरो बैलेंस खाता, कर्मचारी रीइंबर्समेंट के लिए खाता (रीइंबर्समेंट करेंट अकाउंट), ऑटो स्वीप सर्विस और स्पेशल बेनेफिट्स के साथ नि:शुल्क डेबिट कार्ड शामिल हैं। इनके अलावा एसबीआई और अन्य बैंकों के एटीएम में असीमित लेनदेन, डिमांड ड्राफ्ट जारी करने के शुल्क माफी और मल्टी सिटी चेक जारी करने के शुल्क में छूट शामिल है।
ये हैं बाकी फायदे
बाकी 4 फायदों में व्यक्तिगत/हवाई दुर्घटनाओं के लिए स्टैंडर्ड कवरेज, कम ब्याज दरों पर व्यक्तिगत लोन, कार लोन और होम लोन, पात्रता के अनुसार ओवरड्राफ्ट सुविधा और पात्रता के आधार पर वार्षिक लॉकर रेंटल में डिस्काउंट शामिल हैं। जो जरूरी दस्तावेज आपको सैलेरी अकाउंट खुलवाने के लिए चाहिए उनमें पासपोर्ट साइज की फोटो, पहचान और एडरेस का प्रूफ और रोजगार के प्रूफ के साथ लेटेस्ट सैलेरी स्लिप शामिल हैं। मौजूदा एसबीआई बचत खातों को भी सैलरी पैकेज खातों में बदला जा सकता है।
कैसे खोलें खाता
- ऑनलाइन "रिक्वेस्ट ए कॉल बैक" फॉर्म भरें और सबमिट करें
- बैंक का एक प्रतिनिधि आपसे संपर्क करेगा और आगे की प्रक्रिया के लिए आपका मार्गदर्शन करेगा
- आप निकटतम एसबीआई शाखा में भी जा सकते हैं
एसबीआई के नतीजे
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 3 फरवरी को दिसंबर तिमाही के लिए शुद्ध लाभ में 68 प्रतिशत की वृद्धि का खुलासा किया। प्रोविजन में कमी और मजबूत कोर इनकम ग्रोथ से इसके शुद्ध लाभ को बढ़ावा मिला। भारत के सबसे बड़े बैंक ने दिसंबर तिमाही के लिए 14,205 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 8,431.9 करोड़ रुपये था। एसबीआई की शुद्ध ब्याज आय दिसंबर तिमाही के लिए साल-दर-साल 24 प्रतिशत बढ़कर 38,069 करोड़ रुपये हो गई। इसकी ये आय 36,948 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया था। इससे पहले सरकार ने ऐलान किया था कि छल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी अतिरिक्त 2 वर्षों के लिए एसबीआई के एमडी बने रहेंगे। केंद्र सरकार ने 20 जनवरी, 2023 से दो साल की अवधि के लिए शेट्टी का कार्यकाल बढ़ाया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications