अगर आप पेंशनर हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। देश के सबसे बड़े बैंक स्टट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने खाताधारकों के लिए खास ऑफर पेश किया है।
नई दिल्ली: अगर आप पेंशनर हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। देश के सबसे बड़े बैंक स्टट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने खाताधारकों के लिए खास ऑफर पेश किया है। एसबीआई वरिष्ठ नागरिकों को बड़ा तोहफा दिया है। एसबीआई ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की अवधि को तीसरी बार बढ़ाया है।

30 जून तक इस स्कीम में करें निवेश
बता दें कि बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई वीकेयर सीनियर सिटीजन्स टर्म डिपॉजिट स्कीम की घोषणा मई में की थी, जो शुरू में सितंबर तक थी। इस योजना को दिसंबर अंत तक और बढ़ा दिया गया था जिसे फिर से 31 मार्च 2021 तक बढ़ा दिया गया। लेकिन एक बार फिर से इसे तीसरी बार बढ़ाकर 30 जून 2021 कर दिया गया है।
सीनियर सिटीजन्स को इस स्कीम में मिलेगा ज्यादा ब्याज
महामारी के बीच वरिष्ठ नागरिकों को उच्च ब्याज दर प्रदान करने के लिए विशेष एफडी योजना शुरू की गई थी। बैंक ने विशेष एफडी योजना को तीन महीने के लिए आगे बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। एक स्पेशल एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट स्कीम में सीनियर सिटीजन्स को उनकी जमा पर अधिक ब्याज दर प्रदान की जाती है। इस स्कीम में वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 0.30 फीसदी अतिरिक्त ब्याज मिलता है। वहीं, एसबीआई पहले से ही सभी अवधि के टर्म डिपॉजिट्स पर सीनियर सिटीजन्स को 0.50 फीसदी अतिरिक्त ब्याज ऑफर कर रहा है। इस तरह एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट का लाभ उठाकर सीनियर सिटीजन्स अपनी एफडी पर 0.80 (0.50+0.30) फीसदी अतिरिक्त ब्याज पा सकते हैं।
स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की खास बातें
- इस स्कीम में 60 साल या इससे अधिक उम्र का व्यक्ति निवेश कर सकता है। यह स्कीम 5 साल या इससे अधिक की अवधि के लिए होती है।
- मैच्योरिटी से पहले निकासी करने पर अतिरिक्त ब्याज नहीं मिलेगा।
- एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट के तहत ज्यादा ब्याज का फायदा नया एफडी अकाउंट खुलवाने या पुरानी एफडी के रिन्युअल दोनों पर मिलेगा।
- एसबीआई की यह स्कीम अब 30 जून 2021 तक खुली है।
बैंक ने एफडी रेट्स में हाल में किया परिवर्तन
एसबीआई आम जनता को 5 साल की एफडी पर 5.4 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक विशेष एफडी योजना के तहत फिक्स्ड डिपॉजिट करता है तो एफडी पर लागू ब्याज दर 6.20 फीसदी होगी। बैंक 7 दिन से 10 साल के फिक्सड डिपॉजिट पर 2.9 फीसदी से 5.4 फीसदी की ब्याज दर सामान्य नागरिकों को देता है। बैंक ने आखिरी बार 8 जनवरी 2021 को एफडी रेट्स में परिवर्तन किया था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
