नई दिल्ली, सितंबर 29। देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआी) की तरफ से पेश की जाने वाली स्पेशल एफडी स्कीम की अवधि को मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ये स्पेशल एफडी स्कीम केवल वरिष्ठ नागिरकों के लिए शुरू की गयी थी, जिसे एसबीआई ने मई 2020 में पेश किया था। इस स्कीम को एसबीआई वीकेयर सीनियर सिटीजेन्स टर्म डिपॉजिट स्कीम नाम दिया गया था। इस स्कीम में पहले निवेश करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी। मगर अब इसे 6 महीनों के लिए और बढ़ा दिया गया है। इस योजना में वरिष्ठ नागरिकों को रेगुलर एफडी की तुलना में अधिक ब्याज मिलता है।
कितना अधिक मिलता है ब्याज
एसबीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कहा है कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल स्कीम एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट को 31 मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। बता दें कि इस योजना में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाले अतिरिक्त आधा फीसदी ब्याज के ऊपर 0.30 फीसदी ब्याज की पेशकश की जाती है। इस स्कीम में कम से कम के लिए 5 साल के लिए निवेश करना होता है।
1 फीसदी अधिक ब्याज
एसबीआई कर्मचारियों और रिटायर्ड लोगों के लिए देय ब्याज दर मौजूदा दर से 1.00 प्रतिशत अधिक होगी। 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों और एसबीआई पेंशनरों को सभी अवधियों के लिए भारतीय वरिष्ठ नागरिकों के लिए लागू दर से 0.50 प्रतिशत अधिक ब्याज दिया जाएगा। एसबीआई की विशेष एफडी योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को पब्लिक के लिए लागू दर से अधिक 0.30 फीसदी (0.50 फीसदी के प्रीमियम के ऊपर) मिलेगा, यानी 5 साल या इससे अधिक की अवधि के लिए उन्हें एफडी पर 0.80 फीसदी अधिक ब्याज मिलेगा।
5 साल की एफडी पर ब्याज दर
एसबीआई इस समय सामान्य निवेशकों को पांच साल की सावधि जमा पर 5.4 प्रतिशत ब्याज दर ऑफर करता है। वहीं विशेष एफडी योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को 6.20 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी। ब्याज का भुगतान स्पेशल एफडी की मैच्योरिटी पर किया जाएगा। एसबीआई के अनुसार, यह योजना नयी जमा और मैच्योर हो चुकी जमा के रिन्यूअल पर उपलब्ध है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए एफडी पर ब्याज दरें
7 दिन से 45 दिन पर 3.4 फीसदी, 46 दिन से 179 दिन पर 4.4 फीसदी, 180 दिन से 210 दिन पर 4.9 फीसदी, 211 दिन से 1 वर्ष से कम पर 4.9 फीसदी, 1 वर्ष से 2 वर्ष से कम पर 5.5 फीसदी, 2 वर्ष से 3 वर्ष से कम पर 5.6 फीसदी, 3 वर्ष से 5 वर्ष से कम पर 5.8 फीसदी, 5 साल से 10 साल तक पर 6.2 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जा रही है।
रेगुलर कस्टमर्स के लिए ब्याज दरें
रेगुलर कस्टमर्स को 7 दिन से 45 दिन पर 2.9 फीसदी, 46 दिन से 179 दिन पर 3.9 फीसदी, 180 दिन से 210 दिन पर 4.4 फीसदी, 211 दिन से 1 वर्ष से कम पर 4.4 फीसदी, 1 वर्ष से 2 वर्ष से कम पर 5 फीसदी, 2 वर्ष से 3 वर्ष से कम पर 5.1 फीसदी, 3 वर्ष से 5 वर्ष से कम पर 5.3 फीसदी, 5 साल से 10 साल तक पर 5.4 फीसदी ब्याज दर ऑफर की जा रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications