नयी दिल्ली। भारत में वरिष्ठ नागरिक फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) या मासिक पेंशन योजनाओं के जरिए अपने रिटायरमेंट की तैयारी करते हैं। भारत के सबसे बड़े बैंक एसबीआई द्वारा शुरू की गई एसबीआई वीकेयर फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम इस लिहाज से वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक दम बेहतर है। इस योजना पर 60 साल से अधिक आयु वालों को हाई और सेफ रिटर्न मिलता है। लेकिन इसी सेगमेंट में एलआईसी ने हाल ही में प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) की ब्याज दरों में बदलाव किया है। 2017 में पेश की गई इस पेंशन योजना पर वित्त वर्ष 2020-21 में एक निश्चित ब्याज दर रहेगी। लेकिन किसी वरिष्ठ नागरिक के लिए गिरती ब्याज दरों के बीच इनमें से कौन सा ऑप्शन बेहतर रहेगा। अगर आपके मन में ऐसा सवाल है तो यहां आपको उसी का जवाब देंगे।
एसबीआई वीकेयर एफडी स्कीम
इस योजना में 60 साल से अधिक आयु के लोग ही निवेश कर सकते हैं। इस समय एसबीआई 5 वर्ष से 10 वर्ष की अवधि के लिए इस योजना पर 6.2 फीसदी ब्याज दर दे रहा है। निवेशक 30 सितंबर तक इस योजना में निवेश कर सकते हैं। अगर आप समय से पहले पैसा निकालना चाहें तो उस स्थिति में आपको 5.8 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी। इस योजना में यदि किसी वित्त वर्ष में आपको मिलने वाली ब्याज राशि 50000 रु से अधिक हो तो टीडीएस काट लिया जाएगा। आप इस स्कीम में मासिक या तिमाही आधार पर ब्याज का भुगतान पाने का ऑप्शन चुन सकते हैं। आप इस स्कीम पर लोन भी ले सकते हैं।
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना
पीएमवीवीआई के लिए भी 60 वर्ष से अधिक आयु का व्यक्ति ही पात्र है। पीएमवीवीवाई की अवधि 10 साल की होती है। यहां आप मासिक, तिमाही, छमाही या वार्षिक रूप से पेंशन का ऑप्शन चुन सकते हैं। वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान इस योजना पर सालाना 7.40 फीसदी की ब्याज दर दी जाएगी, जो कि एसबीआई वीकेयर स्कीम से अधिक है। आप इस योजना के तहत अपनी निवेश राशि के आधार पर 1000 रु से लेकर 9250 रु तक की मासिक पेंशन ले सकते हैं। आप यहां 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं और लोन के रूप में 75 प्रतिशत तक उधार ले सकते हैं। इमरजेंसी के समय आपको पैसा निकालने की अनुमति मिलती है। आपको निवेश राशि के 98 फीसदी तक पैसा दिया जाएगा।
कहां करें निवेश
विशेषज्ञों की सलाह है कि ये दोनों योजनाएं कुछ खासियतों और कमियों के साथ आती हैं। इसलिए अगर कोई टैक्स बेनेफिट के साथ उच्च रिटर्न चाहता है तो पीएमवीवीवाई का ऑप्शन चुनना बेहतर रहेगा। बता दें कि पीएमवीवीवाई पर आपको धारा 80 सी के तहत जमा राशि पर 1.5 लाख रु की टैक्स छूट मिलती है।
पीएमवीवीवाई
अगर आप पीएमवीवीवाई में पैसा लगाना चाहते हैं तो बता दें कि इसके लिए आनलाइन और आफलाइन दोनों ऑप्शन मौजूद हैं। आप इन माध्यमों से निवेश कर सकते हैं। हम आपको यहां नीचे फॉर्म का लिंक दे रहे हैं। आप इस फॉर्म को भरें और साथ ही जरूरी डॉक्यूमेंट्स लगाएं।
https://eterm.licindia.in/onlinePlansIndex/pmvvymain.do
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
