नई दिल्ली। एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अपनी सबसे अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एक बार फिर से निवेश पर कुछ प्रतिबंध लगाएं हैं। इस स्कीम का नाम एसबीआई स्मॉलकैप स्कीम है। एसबीआई म्यूचुअल फंड की तरफ से दी जानकारी के अनुसार इस स्कीम में 7 सितंबर 2020 तक की एक मुश्त निवेश की सुविधा थी। अब एसबीआई म्यूचुअल फंड कीक इस स्कीम में निवेशक एकमुश्त पैसा नहीं लगा पाएंगे। जहां तक रिटर्न की बात है तो एसबीआई म्यूचुअल फंड के स्मॉलकैप फंड ने 1 साल में 22 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
हालांकि अगर आप एसबीआई म्यूचुअल फंड की इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं, तो एक तरीका बचा है। आइये जानते हैं कि यह तरीका क्या है।
अधिकतम 5000 रुपये की शुरू कर सकते हैं एसआईपी
अगर आपको लगता है कि एसबीआई स्मॉलकैप फंड में निवेश करना है तो एक तरीका अपना सकते हैं। हालांकि इस स्कीम में एकमुश्त निवेश 7 सितंबर 2020 से बंद हो गया है। लेकिन अभी भी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (सिप) माध्यम से निवेश कर सकते हैं। हालांकि सिप माध्यम से भी मनचाहा निवेश संभव नहीं किया जा सकता है। एसबीआई स्मॉलकैप फंड में अब केवल अधिकतम 5000 रुपये महीने की सिप ही शुरू की जा सकती है। यानी साल भर में 60,000 रुपये अधिकतम निवेश किया जा सकता है।
अगर ज्यादा निवेश करना हो तो क्या करें
अगर आपको लगता है कि एसबीआई स्मॉलकैप फंड में थोड़ा ज्यादा निवेश करना चाहते हैं तो आपको परिवार में किसी दूसरे के नाम पर सिप शुरू करनी चाहिए। यहां भी आप अधिकतम 5000 रुपये महीने की सिप शुरू कर सकते हैं। इस प्रकार पति और पत्नी दोनों मिलकर 10,000 रुपये महीने तक की सिप शुरू कर सकते हैं।
पहले भी एसबीआई स्मॉलकैप फंड में एकमुश्त निवेश रोका गया है
देश में स्मॉल कैप कंपनियों में निवेश की ज्यादा गुंजाइश नहीं है। जो भी कंपनियां स्मॉल कैप कैटेगरी में उनमें काफी निवेश है। यही कारण है कि जब म्यूचुअल फंड मैनेजर्स को लगता है कि अब निवेश के अवसर कम हो गए हैं, तो वह निवेश पर रोक लगा देते हैं। ऐसा इससे पहले अक्टूबर 2015 में और फिर मार्च 2020 में भी किया गया था।
ये है एसबीआई म्यूचुअल फंड का बयान
एसबीआई म्यूचुअल फंड के कार्यकारी निदेशक डीपी सिंह के अनुसार वैल्यूएशन काफी ज्यादा हो गए हैं। स्मॉलकैप फंड को मैनेज करने में आकार संबंधी अड़चनें आ रही हैं। ऐसे में निवेशकों के हित को ध्यान में रखते हुए एकमुश्त निवेश को स्वीकार करना बंद कर रहे हैं। वहीं एसबीआई स्मॉलकैप फंड की जिम्मेदारी संभाल रहे आर श्रीनिवासन का कहना है कि अगस्त के अंत तक इसके एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी एएमयू करीब 4,270 करोड़ रुपये के थे। यह सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले म्यूचुअल फंडों में से एक है। पिछले 1 साल में इसने जहां 22.42 फीसदी रिटर्न दिया है, वहीं 3 साल में इसका रिटर्न 8.6 फीसदी और 5 साल में 15.04 फीसदी रहा है।
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित



Click it and Unblock the Notifications