नई दिल्ली। बैंक और पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरें तेजी से घट रही हैं। स्थिति यह आ गई है कि अगर पैसा 6 माह तक रखना हो तो एफडी कराने में फायदा नहीं हर गया है। ऐसे में भी बाजार में अन्य जगहों पर अच्छा रिटर्न मिल रहा है। यह जगह है म्यूचुअल फंड। म्यूचुअल फंड की कई अच्छी स्कीमें हैं, जिन्होंने बहुत ही रिटर्न दिया है। आज ऐसी ही अच्छी स्कीम के बारे में जानते हैं, जिसने 5 साल में ही निवेशकों का पैसा लगभग दोगुना कर दिया है। आइये जानते हैं म्यूचुअ फंड की इस स्कीम नाम, रिटर्न और निवेश से जुड़ी पूरी जानकारी।
एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड
अगर किसी ने एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड में आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसकी वैल्यू 1,92,038 रुपये की होती। यानी निवेशक का पैसा लगभग दोगुना हो चुका होता। एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड ने बीते 5 साल में औसतन हर साल 13.94 फीसदी का रिटर्न दिया है। म्यूचुअल फंड की इस स्कीम में रिटर्न की गणना 29 अक्टूबर 2020 की एनएवी के आधार पर की गई है।
एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड का फायदे वाला निवेश
एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड ने अपने पैसों का निवेश कई जगह पर कर रखा है। इसमें से टॉप 5 शेयरों में जो निवेश है, उन कंपनियों के नाम हैं जेके सीमेंट, एल्गी इक्विपमेंट, हॉकिन्स कुकर, ब्लू स्टार और सिटी यूनियन बैंक के नाम शामिल हैं।
एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड में निवेश के नियम
एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड में अगर निवेश करना चाहते हैं तो आपको दो प्रकार से मौका मिलता है। पहला है एकमुश्त निवेश और दूसरा है हर माह निवेश का तरीका सिप। अगर एक बार में निवेश करते हैं तो न्यूनतम 5,000 रुपये का निवेश करना होगा। वहीं अगर इससे ज्यादा निवेश करना चाहें तो आपको 1000 रुपये के गुणांक में निवेश करना होगा। वहीं अगर हर माह निवेश का तरीका सिप माध्मय से निवेश करना चाहें तो 500 रुपये महीने से यह शुरू हो सकती है। लेकिन सिप को न्यूनतम 12 महीने के चलाना जरूरी है। अगर 500 रुपये से ज्यादा की सिप लेना चाहते हैं तो 500 रुपये के गुणांक में आप निवेश को बढ़ा सकते हैं।
एक्सिस स्माल कैप म्यूचुअल फंड
अगर किसी ने एक्सिस स्माल कैप म्यूचुअल फंड में आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसकी वैल्यू इस वक्त 1,80,358 रुपये की हो गई है। यहां भी निवेशक का पैसा लगभग दोगुना तक हो चुका है। एक्सिस स्माल कैप म्यूचुअल फंड ने पिछले 5 साल में औसतन हर साल 12.52 फीसदी का रिटर्न दिया है। म्यूचुअल फंड की इस स्कीम में रिटर्न की गणना 29 अक्टूबर 2020 की एनएवी के आधार पर की गई है।
डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड
अगर किसी ने डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड में आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसकी वैल्यू इस वक्त 1,75,139 रुपये की हो गई है। यहां भी निवेशक का पैसा बहुत ही अच्छा बढ़ा है। डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड ने पिछले 5 साल में औसतन हर साल 11.86 फीसदी का रिटर्न दिया है। म्यूचुअल फंड की इस स्कीम में रिटर्न की गणना 29 अक्टूबर 2020 की एनएवी के आधार पर की गई है।
कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड
अगर किसी ने कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड में आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसकी वैल्यू इस वक्त 1,68,854 रुपये की हो गई है। यहां भी निवेशक का पैसा बहुत ही अच्छा बढ़ा है। डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड ने पिछले 5 साल में औसतन हर साल 11.05 फीसदी का रिटर्न दिया है। म्यूचुअल फंड की इस स्कीम में रिटर्न की गणना 29 अक्टूबर 2020 की एनएवी के आधार पर की गई है।
इंवेसको इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड
अगर किसी ने इंवेसको इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड में आज से 5 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो उसकी वैल्यू इस वक्त 1,67,310 रुपये की हो गई है। यहां भी निवेशक का पैसा बहुत ही अच्छा बढ़ा है। इंवेसको इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड ने पिछले 5 साल में औसतन हर साल 10.84 फीसदी का रिटर्न दिया है। म्यूचुअल फंड की इस स्कीम में रिटर्न की गणना 29 अक्टूबर 2020 की एनएवी के आधार पर की गई है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात



Click it and Unblock the Notifications