नयी दिल्ली। एसबीआई स्मॉल कैप फंड ने पिछले 1 साल में शानदार रिटर्न दिया है। असल में इस फंड से निवेशकों को पिछले 1 साल में निवेशकों को 38 फीसदी का धांसू रिटर्न मिला है। पिछले एक साल में आई शेयर बाजार में तेजी के मद्देनजर इस फंड ने भी दमदार प्रदर्शन किया। यह एक साल में सबसे बेहतर प्रदर्शन वाले इक्विटी म्यूचुअल फंडों में से एक है। इस फंड में आगे निवेश करना सही होगा या नहीं, आइए जानते हैं इसी सवाल का जवाब।
लॉन्ग टर्म में भी बढ़िया रिटर्न
एक साल के अलावा एसबीआई स्मॉल कैप फंड से लंबी अवधि में भी दमदार रिटर्न दिया है। इस फंड ने पिछले 7 वर्षों में वार्षिक आधार पर 27 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया है, जबकि पिछले 10 वर्षों में वार्षिक आधार पर इस फंड का रिटर्न 20.13 फीसदी रहा है। लंबी अवधि में दमदार रिटर्न को देखते हुए इस फंड के आगे भी अच्छी कमाई कराने की संभावना है। हालांकि इस बात की कोई गारंटी भी नहीं है। इतने तगड़े रिटर्न की एक बड़ी वजह पिछले कुछ वर्षों में शेयर बाजार में दिखी तेजी है। एसबीआई स्मॉल कैप फंड ने इस समय करीब 95.4 फीसदी राशि निवेश की हुई है, जबकि बाकी बैलेंस नकद रखा गया है।
कैसे करें निवेश
फंड में आप एसआईपी रूट के माध्यम से निवेश कर सकते हैं। एसआईपी के जरिए आप हर महीने छोटी रकम का निवेश कर सकते हैं। एसबीआई स्मॉल कैप फंड की एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) 6,628 करोड़ रुपये है।
पोर्टफोलियो है मजबूत
एसबीआई स्मॉल कैप फंड के पास बहुत मजबूत पोर्टफोलियो हैं। इसके पास जो शेयर हैं उनमें एल्गी इक्विपमेंट्स, जेके सीमेंट, ब्लू स्टार, शीला फोम, वी-गार्ड इंडस्ट्रीज, हॉकिंस, सिटी यूनियन बैंक, हाटसन एग्रो आदि शामिल हैं। इनमें से कुछ शेयरों में वैल्यूएशन पहले से ही बढ़ा हुआ है। हालांकि कभी-कभी शेयर बाजारों में वैल्यूएशन लंबे समय तक तर्कहीन रह सकते हैं। ग्रोथ प्लान के तहत फंड की तहत एनएवी 75.04 रुपये है, जबकि डिविडेंड प्लान के तहत यह 44.33 रुपये है।
निवेश करें या नहीं
मार्च 2020 में निचले स्तर से शेयर बाजार लगभग दोगुना हो गए हैं। शेयर बाजारों या म्यूचुअल फंड में पैसा बनाने के लिए निचले स्तर पर निवेश करना और उच्च स्तर पर बेचना चाहिए। अब जबकि सेंसेक्स 50,000 के करीब है तो निवेश करना खतरनाक और जोखिम से भरा हो सकता है। इस स्तर पर इक्विटी म्यूचुअल फंड या शेयरों में एक साथ निवेश नहीं करना चाहिए। बल्कि एसआईपी रूट के माध्यम से निवेश करना सबसे अच्छा संभव ऑप्शन है।
निकाल लें मुनाफा
असल में यदि आपने मुनाफा कमाया है तो उसमें से कुछ निकालना गलत नहीं होगा। जहां तक निवेश का सवाल है तो फिलहाल सबसे अच्छा निवेश विकल्प एसआईपी होगा, जिसमें हर महीने आप थोड़ा-थोड़ा निवेश कर सकते हैं। इस स्तर पर बड़ी रकम का निवेश करने के लिए निवेशकों को बहुत सावधान रहना चाहिए। म्यूचुअल फंड इसलिए निवेश के लिए इसलिए बढ़िया क्योंकि आपका पैसा एक्सपर्ट पूरी रिसर्च के साथ निवेश करते हैं। यहां एफडी से अच्छा रिटर्न और शेयर बाजार से कम जोखिम होता है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

SEBI के नए बायबैक नियम लागू: अब ओपन-मार्केट में निवेश से पहले जान लें ये 5 बड़े बदलाव



Click it and Unblock the Notifications