नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े बैक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने होम लोन पर छूट की बड़ी घोषणा की है। लोग आवास लोन की छूट का फायदा 31 मार्च 2021 तक उठा सकते हैं। इसके अलावा एसबीआई ने होम लोन की प्रोसेंसिंग फीस में 100 फीसदी की छूट की भी घोषणा की है। यह दोनों फायदे लेने पर लोगों को काफी सस्ते में घर खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। अगर आप भी मार्च तक हाउसिंग लोन लेना चाहते हैं, तो एसबीआई के इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। आइये जानते हैं कि एसबीआई का यह ऑफर क्या है।
एसबीआई ने होम लोन पर घटाया ब्याज
एसबीआई ने होम लोन पर 30 बेसिस प्वाइंट की छूट यानी 0.3 फीसदी ब्याज की छूट की घोषणा की है। इसके साथ ही अगर कोई एसबीआई से 31 मार्च 2021 तक होम लोन लेता है तो उसे को होम लोन की प्रोसेसिंग फी पर 100 फीसदी की छूट भी दी जाएगी। आइये जानते हैं ब्याज दरें और ऑफर के अन्य लाभ।
एसबीआई होम लोन की ब्याज दर में कटौती: आज घोषित प्रमुख लाभ
एसबीआई होम लोन की ब्याज दरें 30 लाख रुपये तक के लोन पर 6.80 प्रतिशत और 30 लाख रुपये से ज्यादा के होम लोन पर 6.95 फीसदी है।
अगर कोई अच्छे सिबिल स्कोर के आधार पर 5 करोड़ रुपये तक का होम लोन लेता है तो उसे 30 बेसिस प्लाइंट यानी 0.30 फीसदी तक की छूट दी जाएगी।
महिलाओं को होम लोन पर 5 बीपीएस रियायत भी एसबीआई ऑफर कर रहा है।
इसके अलावा अगर कोई बैलेंस ट्रांसफर कराता है तो उसे भी 5 बीपीएस का फायदा एसबीआई देगा।
इसके अलावा डिजिटल माध्यम से लोन लेने वालों को एसबीआई को 5 बीपीएस की छूट अलग से देगा।
घर बैठे लें सस्ता होम लोन
एसबीआई ने कहा है यह सस्ता होम लोन लोगों को घर बैठे ही मिल सकता है। इसके लिए उनको बस बैंक का योनो ऐप का इस्तेमाल करना होगा। एसबीआई के अनुसार योनो ऐप के अलावा दो और तरीकों से भी यह सस्ता होम लोन लिया जा सकता है। ये तरीके हैं
https://www.sbiloansin59minutes.com/home
एसबीआई की इन बेवसाइट्स को क्लिक करके भी आप होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में घर बैठे आपको होम लोन की सुविधा दी जाएगी। इसके अलावा इन माध्यमों से लोन लेने वाले ग्राहकों को 5 बीपीएस (0.05 फीसदी) की अतिरिक्त ब्याज रियायत भी दी जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
