SBI Recruitment 2024: देश के सबसे बड़े बैंक में आपको जॉब करने का मौका मिल रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) की। एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर 7 जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप भी इसमें अप्लाई करना चाहते हैं तो जान लीजिए कि पूरा प्रोसेस क्या है।

कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
जो भी उम्मीदवार एसबीआई में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पद पर अप्लाई करना चाहता है वे ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना एप्लिकेशन फॉर्म सब्मिट कर सकते हैं।
इस पोस्ट के 7 जून से आवेदन शुरु हुआ था और आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जून 2024 है। इसके बाद एप्लेकिशन की विंडों बंद हो जाएगी।
इतने पदों पर होगी एसबीआई में भर्ती
इस भर्ती के जरिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 150 पदों पर ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी। इसमें कैटेगरी वाइज पदों की संख्या अलग-अलग है। ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (MMGS-II) और ग्रेड (स्केल मिडल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल II) पद की कुल मिलाकर 150 भर्ती की जाएंगी। इसमें कितनी भर्ती किसकी होंगी यह भी निर्धारित है। आप यह लिस्ट चेक कर सकते हैं-
एससी - 25
एसटी - 11
ओबीसी- 38
ईडब्ल्यूएस- 15
अनारक्षित -61
ये है एसबीआई पोस्ट के लिए पात्रता
ऑफिसर लेवल की इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्विविद्यालय से ग्रेजुएशन और आईआईबीएफ से फॉरेक्ट में सर्टिफिकेट कोर्स किया होना जरूरी है।
इसमें भी सीडीसीएस सर्टिफिकेशन वाले अभ्यर्थियों को वरीयता मिलेगी। इसके अलावा किसी भी शेड्यूल कमर्शियल बैंक में ट्रेड फाइनेंस में बतौर एग्जीक्यूटिव सुपरवाइजरी न्यूनतम 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस भी होना चाहिए।
आयु की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 23 और अधिकतम 32 साल होनी चाहिए। आपकी उम्र की गणना 31 दिसंबर 2023 के आधार पर की जाएगी।
आपको बता दें कि उम्मीदवारों को किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। सेलेक्शन होने के बाद उम्मीदवारों को 6 महीने तरक प्रोबेशन पर रखा गया जाएगा। शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर ही उनका रिजल्ट बनेगा।
ऐसे करें अप्लाई
एसबीआई की इस पोस्ट पर भर्ती के लिए आपको इस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www SBI co in पर जाना होगा। इसेक बाद आपको जॉब के सेक्शन में जाकर पोस्ट के लिए अप्लाई करना होगा।
इसमें आपको अपनी सारी जानकारी दर्ज करनी होगी और डॉक्यूमेंट्स को भी ऑनलाइन सबमिट करना होगा।
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। कोई भी परेशानी होने पर आप इस बैंक की https://bank.sbi/web/careers/post-your-query पर जाकर भी कान्टेक्ट कर सकते हैं।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
