नयी दिल्ली। आरबीआई को एसबीआई के वित्त वर्ष 2018-19 के लिए बताये गये बैड लोन में 11,932 करोड़ रुपये का अंर मिला है। आरबीआई ने अपने असेसमेंट में पाया है कि 2018-19 के लिए एसबीआई के सकल एनपीए 1,84,682 करोड़ रुपये के थे, जो एसबीआई द्वारा बताये गये 1,72,750 करोड़ रुपये के मुकाबले 11,932 करोड़ रुपये अधिक है। आरबीआई के असेसमेंट की जानकारी खुद एसबीआई ने स्टॉक एक्सचेंज को दी है। सकल एनपीए की तरह एसबीआई की शुद्ध एनपीए भी बतायी गयी 65,895 करोड़ रुपये से 11,932 करोड़ रुपये अधिक 77,827 करोड़ रुपये की मिली है। इससे एसबीआई को बैलेंस शीट में 12,036 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रोविजन बनाना पड़ता, जिससे यह वित्त वर्ष 2018-19 में 6,968 करोड़ रुपये के घाटे में रहता है। जबकि एसबीआई ने पिछले वित्त वर्ष के लिए 862 करोड़ रुपये के मुनाफे की जानकारी दी थी।

अक्टूबर-दिसंबर के लिए 4,654 करोड़ रुपये का प्रोविजन
बैंक ने आगे बताया है कि चालू वित्त वर्ष के दौरान चूक या अपग्रेडेशन के बाद चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान सकल एनपीए पर शेष प्रभाव 3,143 करोड़ रुपये का है। एसबीआई के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के लिए प्रोविजन पर प्रभाव 4,654 करोड़ रुपये का रहेगा। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में कई बैंकों द्वारा अपने एनपीए यानी बैड लोन कम कर के बताने के कई मामले सामने आये हैं, जिसके बाद आरबीआई ने बैंकों पर कार्रवाई भी की है।
क्या होता है एनपीए
एनपीए किसी बैंक का वे कर्ज होता है जो डूब गया हो या वापस आने उम्मीद लगभग खत्म हो गयी हो। किसी बैंक के लोन की ईएमआई यानी किस्त 3 महीने पर न आये तो उस खाते को एनपीए मान लिया जाता है। एनपीए 3 प्रकार के होते हैं, जिनमें सब स्टैंडर्ड संपत्तियाँ, संदिग्ध संपत्तियाँ और नुकसान वाली संपत्तियाँ शामिल हैं। एनपीए को लेकर सरकार और आरबीआई ने कई कदम उठाये हैं।
यह भी पढ़ें - रिलायंस जियो : 365 दिन वाला प्लान सिर्फ 1,299 रुपये में
More From GoodReturns

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications