देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने वित्त वर्ष 2020 और इसकी चौथी तिमाही का अपना परिणाम जारी कर दिया है।
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने वित्त वर्ष 2020 और इसकी चौथी तिमाही का अपना परिणाम जारी कर दिया है। एसबीआई द्वारा अपनी सब्सिडयरी एसबीआई कार्ड एंड पेमेंट सर्विसेस में हिस्सेदारी बेचने से मुनाफे में जोरदार उछाल आया है। चौथी तिमाही भारत के सबसे बड़े बैंक एसबीआई का मुनाफा 4 गुना बढ़कर 3,581 करोड़ रुपये रहा है जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 838.4 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर देखें तो कंपनी की ब्याज आज 0.8 फीसदी की गिरावट आई है। जबकि मार्च 2020 में समाप्त चौथी तिमाही में कंपनी की ब्याज आय 22,766 करोड़ रुपये रही है। चौथी तिमाही में कंपनी की लोन ग्रोथ 6.4 फीसदी के निम्न स्तर पर रही है जिसकी वजह से ब्याज आय में कमजोरी देखने को मिली है।

बैंक के नेट मुनाफे में चौथी तिमाही में एसबीआई कार्ड में हिस्सेदारी बिक्री से प्राप्त 2,731.34 करोड़ रुपये की राशि भी शामिल है जिसकी वजह से चौथी तिमाही में बैंक के मुनाफे में 4 गुना का उछाल देखने को मिला है। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 6.94 फीसदी से घटकर 6.15 फीसदी रहा है और नेट एनपीए पिछली तिमाही के 2.65 फीसदी से घटकर 2.23 फीसदी रहा है। रुपये में देखें तो तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में एसबीआई का ग्रॉस एनपीए 1.59 लाख करोड़ रुपये से घटकर 1.49 लाख करोड़ रुपये रहा है। वहीं नेट एनपीए 58,249 करोड़ रुपये से घटकर 51,871 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में एसबीआई की प्रोविजनिंग 7,253 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,495 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में एसबीआई की प्रोविजनिंग 16,502 करोड़ रुपये से घटकर 13,495 करोड़ रुपये रही है।
बता दें कि एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार में नतीजों के बाद कहा कि 21.8 फीसदी ग्राहकों ने मोरेटोरियम की सुविधा ली है। कॉरपोरेट लोन बुक पर करीब 78 फीसदी प्रोविजनिंग की गई है। उन्होंने बताया कि 8,000 करोड़ रुपये के नए एनपीए हुए हैं। कोरोना संकट में बैंक की 98 फीसदी शाखाओं में कामकाज हुआ हुआ है। चौथी तिमाही में डिपॉजिट और लोन में बैंक का मार्केट शेयर बढ़ा है। एसबीआई का बैलेंस शीट बेहद मजबूत है। हम भविष्य में किसी भी चुनौती से निपटने को तैयार हैं।
More From GoodReturns

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

RBI MPC Meeting August 2026: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, लोन और आपकी EMI पर कैसा असर?

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

RBI ने Repo Rate रखा बरकरार, EMI, महंगाई, रुपया और शेयर बाजार पर क्या असर?

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications