नई दिल्ली, मई 13। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को मार्च 2022 की चौथी तिमाही में जमकर मुनाफा हुआ है। इस दौरान एसबीआई का मुनाफा सालाना आधार पर 41 फीसदी बढ़ा है। एसबीआई को इस दौरान 9113.5 करोड़ का मुनाफा हुआ। वहीं यह मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही में 6,450.75 करोड़ रुपये ही था। इन अच्छे वित्तीय परिणामों के बाद एसबीआई ने अपने शेयरधारकों के लिए भी तोहफे की घोषणा की है।
नेट इंटरेस्ट आमदनी भी बढ़ी
एसबीआई की ब्याज से होने वाली आमदनी यानी नेट इंटरेस्ट इनकम में भी इजाफा हुआ है। मार्च तिमाही में यह सालाना आधार पर 15.3 फीसदी बढ़ी है। वहीं एसबीआई की एसेट क्वालिटी में भी सुधार दर्ज हुआ है। एसबीआई की नेट इंटरेस्ट इनकम मार्च तिमाही में 15.3 फीसदी बढ़कर 31,198 करोड़ रुपये हो गई है। यह 1 साल पहले की समान तिमाही में 27,067 करोड़ रुपये थी।
एनपीए में दिखा सुधार
वहीं एसबीआई की एनपीए की स्थिति में भी सुधार दिखा है। मार्च तिमाही में एसबीआई का ग्रॉस एपीए तिमाही आधार पर 4.5 फीसदी से घटकर 3.97 फीसदी बचा है। वहीं एसबीआई का नेट एनपीए तिमाही आधार पर 1.34 फीसदी से कम होकर 1.02 फीसदी ही बचा है।
एसबीआई ने घोषित किया डिविडेंड
अपने अच्छी वित्तीय परिणामों के बाद एसबीआई ने अपने शेयरधारकों के डिविडेंड का ऐलान किया है। एसबीआई बोर्ड ने प्रति शेयर 7.10 रुपये डिविडेंड घोषित किया है। वहीं इतने अच्छी वित्तीय परिणाम आने के बाद भी एसबीआई के शेयर में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। रिजल्ट आने के बाद एसबीआई के शेयर में एनएसई पर करीब 3 बजे 450.50 रुपये के स्तर पर कारोबार हो रहा है। इस वक्त एसबीआई के शेयर में करीब 12 रुपये यानी 3 फीसदी की गिरावट है। आज इस शेयर का एनएसई पर न्यूनतम रेट 449.00 रुपये और अधिकतम रेट 477.00 रुपये रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications