नयी दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), देश का सबसे बड़ा बैंक, एक खास अकाउंट ऑफर करता है। इसे 'पावर डीमैट अकाउंट' कहा जाता है। ये एक 3-इन-1 खाता है, जिसमें आपको बचत बैंक खाता, डीमैट खाता और ऑनलाइन ट्रेडिंग खाता एक ही जगह मिलता है। ये तीनों खाते पावर डीमैट अकाउंट में इंटीग्रेटेड होते हैं। यदि आप पावर डीमैट अकाउंट खुलवाएं तो आपका बचत खाता एसबीआई में होगा, जबकि डीमैट और ऑनलाइन ट्रेडिंग खाता एसबीआई कैप सिक्योरिटीज के पास होगा। आइए जानते हैं इस अकाउंट की डिटेल।
एसबीआई है डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट
एसबीआई एक डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट (डीपी) है, जो नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) और सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (सीडीएसएल) दोनों के पास रजिस्टर्ड है और 1000 से अधिक शाखाओं के माध्यम से अपनी डीपी एक्विटी ऑपरेट कर रहा है। अब जानते हैं इस अकाउंट की फायदे।
एसबीआई पावर डीमैट अकाउंट के फायदे
पहले फिजिकल सर्टिफिकेट्स में लेन-देन के चलते ट्रांजेक्शन में देरी होती थी। मगर अब डीमैट फॉर्म में होल्डिंग और ट्रेडिंग के कई फायदे होते हैं। आपको इलेक्ट्रॉनिक रूप में सिक्योरिटी बैलेंस बनाए रखने की सुविधा मिलेगी। आप फिजिकल शेयर सर्टिफिकेट को इलेक्ट्रॉनिक बैलेंसेज में कंवर्ट कर सकते हैं। इसी तरह आप इलेकट्रॉनिक बैंलेस को फिजिकल (शेयर सर्टिफिकेट) फॉर्म में कंवर्ट कर सकते हैं।
मिल जाएगा लोन
एसबीआई पावर डीमैट अकाउंट खाते में आप आसानी से अपनी सिक्योरिटीज (शेयर आदि) को गिरवी रख कर लोन ले सकते हैं। यदि आईपीओ में कंपनी आपको शेयर अलॉट करती है तो तेजी से डीपी अकाउंट में सिक्योरिटी बैलेंस ट्रांसफर करने की सुविधा मिलती है। यदि इस खाते में आपकी होल्डिंग 50 हजार रु तक है आपको कोई सालाना मेंटेनेंस चार्ज नहीं देना होगा। 50001 रु से 2 लाख रु तक पर सालाना मेंटेनेंस चार्ज 100 रु होगा।
एटीएम की फ्री सर्विस
इसी तरह एसबीआई अपने एटीएम के जरिए कई फ्री सेवाएं देता है। आप एसबीआई एटीएम के जरिए कई तरह के विभिन्न बिलों की पेमेंट कर सकते हैं। यदि बैंक बंद हो जाए तो आप एटीएम से खाते में पैसा भी जमा कर सकते हैं। ये दोनों ही सेवाएं आपका समय बचाएंगी। अच्छी बात ये है कि आपसे इसके लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। आप एसबीआई एटीएम से अपना मोबाइल भी रीचार्ज कर सकते हैं। यदि कभी सफर के दौरान आपका बैलेंस खत्म हो गया और आपके पास इंटरनेट न हो तो आप नजदीकी एसबीआई एटीएम से अपना मोबाइल रीचार्ज कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
