नई दिल्ली, जून 13। सावधि जमा (एफडी) भारत में एक पारंपरिक और विश्वसनीय निवेश ऑप्शन है। आज भी ज्यादातर लोग बैंक FD में पैसा लगाना पसंद करते हैं। एफडी की एक खासियत यह भी है कि इसमें ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक के डिपॉजिट का ऑप्शन मिलता है। इसका मतलब है कि आप जब तक चाहें अपने पैसे को इस सुरक्षित निवेश ऑप्शन में रख सकते हैं और गारंटीड रिटर्न हासिल कर सकते हैं। जो लोग 1 साल के लिए एफडी में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए यह खबर काफी काम की है। हम यहां आपको बताएंगे कि एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में कौन सबसे ज्यादा रिटर्न दे रहा है। ये चारों ही देश के बड़े बैंकों में शामिल हैं।
एसबीआई में एफडी ब्याज दर
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) फिलहाल एक साल की एफडी पर 5.0 फीसदी सालाना की दर से ब्याज दे रहा है। हालांकि ध्यान देने की जरूरत है कि अगर एफडी की मैच्योरिटी 1 दिन भी कम कर दें तो ब्याज दर सीधे 4.40 फीसदी सालाना तक झट जाएगी। इस बीच बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एक साल की एफडी पर 5.50 फीसदी सालाना ब्याज दे रहा है। ये ब्याज दरें 8 जनवरी 2021 से लागू हैं।
पीएनबी में एफडी की ब्याज दरें
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) फिलहाल एक साल की एफडी पर 5.10 फीसदी सालाना की दर से ब्याज दे रहा है। अगर एफडी की मैच्योरिटी एक दिन भी कम कर दी जाती है तो ब्याज दर सीधे 4.50 फीसदी सालाना पर आ जाएगी। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को एक साल की एफडी पर 5.60 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। ये ब्याज दरें 1 मई, 2021 से लागू हैं।
एचडीएफसी बैंक में एफडी ब्याज दरें
एचडीएफसी बैंक फिलहाल एक साल की एफडी पर 4.90 फीसदी सालाना ब्याज दे रहा है। हालांकि आपने एचडीएफसी में एक साल से एक दिन की अवधि भी कम की तो ब्याज दर घट कर 4.40 फीसदी सालाना रह जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों को एक साल की एफडी एचडीएफसी बैंक में 5.40 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। ये ब्याज दरें 21 मई 2021 से लागू हैं।
आईसीआईसीआई बैंक में एफडी ब्याज दरें
आईसीआईसीआई बैंक एक साल की एफडी पर 4.90 फीसदी सालाना का ब्याज दे रहा है। अगर एफडी की मैच्योरिटी एक दिन भी कम कर दी जाती है तो ब्याज दर सीधे 4.40 फीसदी सालाना पर आ जाएगी। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को एक साल की एफडी पर 5.40 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। ये ब्याज दरें 21 अक्टूबर, 2020 से लागू हैं।
2 करोड़ रुपये से कम की जमा पर ब्याज दर लागू
जो ग्राहक एसबीआई, पीएनबी, एचडीएफसी बैंक या आईसीआईसीआई बैंक में एक साल के लिए पैसा जमा कर रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि आपको 2 करोड़ रुपये से कम की जमा पर ही ऊपर बताई गयीं ब्याज दरें मिलेंगी। अगर आपकी जमा राशि 2 करोड़ रुपये से अधिक है तो ब्याज दरें बदल जाएंगी। एफडी पर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अधिक ब्याज दर देते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications