नई दिल्ली, अक्टूबर 25। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहक बैंक के वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आधारित कैश विदड्रॉल सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ये सुविधा ग्राहकों को एटीएम पर अनऑथोराइज्ड लेनदेन से बचाती है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो ये आपको किसी भी तरह की गड़बड़ी वाली ट्रांजेकश्न से सेफ रखती है। एसबीआई, जो कि देश का सबसे बड़ा बैंक है, यह सुविधा ग्राहकों को हर बार अपने डेबिट कार्ड पिन के साथ अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करके एटीएम से पैसे निकालने की सुविधा देता है। यानी आपको पिन के साथ साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करना होगा। ये सुविधा 10,000 रु और उससे अधिक निकालने की स्थिति में मिलती है।
कब शुरू हुई थी ये सर्विस
एसबीआई की ये सेवा 1 जनवरी 2020 को शुरू हुई थी। अब एसबीआई ने ग्राहकों को याद दिलाने के लिए एक ट्वीट किया है। बैंक के ट्वीट के अनुसार एसबीआई एटीएम में लेनदेन के लिए इसकी ओटीपी आधारित कैश विदड्रॉल सिस्टम धोखेबाजों के खिलाफ वैक्सीनेशन है। आपको धोखाधड़ी से बचाना बैंक की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। आगे जानिए कि ओटीपी आधारित नकद निकालने का सिस्टम कैसे काम करता है।
ये है प्रोसेस
एसबीआई एटीएम से कैश निकालने के लिए, आपको एक ओटीपी की आवश्यकता होगी। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी एक चार अंकों की संख्या है जो यूजर्स को सिंगल लेनदेन के लिए वेरिफाई करती है। एक बार जब आप वह राशि दर्ज करते हैं जो आप निकालना चाहते हैं। फिर एटीएम स्क्रीन पर ओटीपी स्क्रीन डिस्प्ले होगी। आगे जानिए बाकी का प्रोसेस।
ये है बाकी का प्रोसेस
अब आपको कैश प्राप्त करने के लिए इस स्क्रीन में बैंक के साथ अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करना होगा। वेरिफिकेशन का यह अतिरिक्त फैक्टर स्टेट बैंक कार्डधारकों को अनऑथोराइज्ड एटीएम कैश विदड्रॉल से बचाएगा। इससे एसबीआई कार्डधारक की लेन-देन सेफ रहेगी और वे गड़बड़ी करने वालों से भी सुरक्षित रहेंगे।
एसबीआई की शाखाएं और एटीएम
भारतीय स्टेट बैंक संपत्ति, जमा, शाखाओं, ग्राहकों और कर्मचारियों के मामले में सबसे बड़ा कमर्शियल बैंक है। एसबीआई के पास भारत में 71,705 बिजनेस कॉरेसपॉन्डेंट्स आउटलेट्स के साथ 22,224 शाखाओं और 63,906 एटीएम/सीडीएम का सबसे बड़ा नेटवर्क है। इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का उपयोग करने वाले ग्राहकों की संख्या क्रमश 9.1 करोड़ और 2 करोड़ है।
एसबीआई दे रहा कैशबैक पाने का मौका
एसबीआई अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को 20 हजार रुपए तक का कैशबैक दे रहा है। ध्यान रहे कि यह ऑफर 31 दिसंबर तक चालू रहेगा। 20 हजार रु तक का कैशबैक आपको हर तरह की शॉपिंग पर नहीं मिलेगा। बल्कि केवल एक ही कंपनी के चुनिंदा प्रोडक्ट्स को खरीदने पर कैशबैक दिया जाएगा। ये कंपनी है एलजी। आप एलजी के कुछ चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर कैशबैक हासिल कर सकते हैं। अधिकतम कैशबैक 20 हजार रु है, जो प्रति कार्ड दिया जाएगा। एक और बात कि ऑफ़र केवल ईएमआई ट्रांजेक्शन पर वैलिड है। कॉर्पोरेट कार्ड और पेटीएम एसबीआई क्रेडिट कार्ड को छोड़कर सभी एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर इस कैशबैक ऑफर का फायदा लिया जा सकता है। अक्टूबर 2021 से दिसंबर 2021 की अवधि के दौरान प्रति कार्ड तीन बार कैशबैक का लाभ उठाया जा सकता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
