SBI Savings Account for Children : अब बच्चों के लिए गुल्लक का जमाना नहीं रहा। पहले माता-पिता बच्चों को गुल्लक लाकर देते थे, जिसमें बच्चों के लिए वे खुद भी कॉन्ट्रिब्यूट करते थे। अब समय है बैंकिंग का। आप अपने बच्चों के लिए एसबीआई में स्पेशल फीचर वाला बैंक अकाउंट खोल सकते हैं, जो फ्यूचर में उनके काम आएगा। आगे जानते हैं उन दो खातों की डिटेल, जो एसबीआई बच्चों के लिए पेश करता है।

एसबीआई के दो स्पेशल अकाउंट
अब बच्चे खुद का पर्सनल मोबाइल रखते हैं। ऐसे में उनके लिए यूपीआई इस्तेमाल करना काफी आसान होगा। वे आपकी देख-रेख में एटीएम कार्ड और यूपीआई ऐप का आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि एसबीआई छोटे बच्चों के लिए जिन स्पेशल फीचर वाले अकाउंट की पेशकश करता है, उनमें खाते में पेंमेंट ट्रांसफर करने की भी लिमिट तय होती है। इससे बच्चे सीमित खर्च करेंगे।
कौन से हैं दो खाते
एसबीआई नाबालिग बच्चों के लिए दो स्पेशल अकाउंट पेश करता है। इनमें पहला कदम और पहली उड़ान शामिल है। एसबीआई की तरफ से इन खातों में बहुत सारे फीचर की पेशकश की जाती है। किसी भी उम्र के नाबालिग बच्चों का खाता इनमें खुलवाया जा सकता है। खाते को माता, पिता या गार्जियन मैनेज कर सकते हैं। यहां तक कि एक खाता बच्चा खुद भी खाता ऑपरेट कर सकता है।

खाते पर मिलता है एटीएम
इन खातों पर एटीएम (डेबिट कार्ड) भी दिया जाता है। ये कार्ड नाबालिग बच्चे और अभिभावक के नाम से जारी किया जाएगा। पहला कदम खाते से डेबिट कार्ड से एक दिन में 5,000 रुपये तक निकाले जा सकते हैं। ये खाता किसी भी आयु के बच्चे के लिए है, मगर इसे माता-पिता के साथ जॉइंट अकाउंट में खुलवाया जा सकता है। खाते पर मोबाइल बैंकिंग सुविधा भी दी जाएगी। ध्यान रहे कि रोजाना केवल 2,000 रुपये तक की लेन-देन की लिमिट होगी।
पहली उड़ान अकाउंट
पहली उड़ान अकाउंट को 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे के लिए खुलवाया जा सकता है। मगर उस बच्चे को उस खाते पर साइन करना होगा। ये खाता बच्चे खुद मैनेज कर सकते हैं। बच्चे को एटीएम कार्ड मिलेगा। साथ ही इस पर डेली विदड्रॉल लिमिट 5000 रुपये तक होगी। इसी तरह मोबाइल बैंकिंग के जरिए रोज 2000 रुपये तक पैसे भेजे जा सकेंगे।

कैसे खुलवाएं ये अकाउंट
इन दोनों खातों को ऑफलाइन के साथ साथ ऑनलाइन भी खोला जा सकता है। आपको बैंक की वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा। वहां पर्सनल बैंकिंग सेक्शन में जाएं। अकाउंट टैब पर क्लिक करें और "सेविंग्स अकाउंट फॉर माइर्स" चुनें। फिर अप्लाई नाउ बटन पर क्लिक करने के बाद, आपको एक नए पेज, एसबीआई योनो की वेबसाइट पर पहुंचा दिया जाएगा। अब यहां आपको "ओपन ए डिजिटल अकाउंट" विकल्प पर क्लिक करना होगा। "अप्लाई नाउ" बटन दबाने के बाद, आपको जरूरी डिटेल भरनी होगी। इस प्रोसेस को पूरी तरह से पूरा करने और अपने नाबालिग के लिए खाता खोलने के लिए आपको बैंक की नजदीकी शाखा में भी जाना होगा। आप पूरी प्रोसेस को केवल अपने निकटतम एसबीआई शाखा में जाकर पूरा कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
