नई दिल्ली, सितंबर 26। एसबीआई बैंक अपने ग्राहकों को वेतन पैकेज खाता मुहैया कराता है। इस खाते के फायदे कई हैं। वेतन पैकेज खाते को नौकरी वाले लोगों को दिए जाने वाले विशेष बचत खाते के रूप में डेस्क्राइब किया जा सकता है। यह विशेष खाता ग्राहकों को विभिन्न लाभ और प्रमुख सेवाएं प्रदान करता है। सामान्य बचत खाते के मुकाबले सैलरी एकाउंट में सुविधाए ज्यादा मिलती हैं। चलिए एसबीआई के वेतन पैकेज खाते के विषय में विस्तार से समझते हैं।
मिलती हैं खास सुविधाएं
एसबीआई की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार जब कोई व्यक्ति वेतन पैकेज खाता खोलता है तो उसे सबसे उन्नत और सुरक्षित नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाओं का सहज पहुंच प्राप्त होता है।
क्या है फायदें
एसबीआई की सैलरी एकाउंट ओपेन करने के कई फायदे हैं। निचे कुछ फायदे दिए गए हैं।
-यह आपको जिरो बैलैन्स अकाउंट देता है।
-आप पर कोई मासिक औसत शुल्क नहीं लगता है।
-आप ऑटो स्वीप की सुविधा ले सकते हैं।
-एटीएम में असीमित संख्या में लेनदेन कर सकते हैं।
-आपको डिमांड ड्राफ्ट पर जारी करने के शुल्क में छूट प्राप्त होगी।
-मल्टी सिटी चेक जारी करने के शुल्क में छूट दी जाती है
-दुर्घटना बीमा कवर प्राप्त होगा।
-पर्सनल लोन, कार लोन और होम लोन पर प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें हैं।
-ओवरड्राफ्ट की सुविधा पात्रता के अनुसार मिलेगी।
-पात्रता के अनुसार वार्षिक लॉकर किराये के शुल्क में छूट दी जाएगी
क्या लगेंगे दस्तावेज
-पासपोर्ट साइज फोटो
- मानक खाता खोलने की प्रक्रिया के अनुसार पहचान और पते का प्रमाण पत्र ( (आधिकारिक रूप से मान्य दस्तावेज)
- रोजगार का प्रमाण नवीनतम वेतन पर्ची
- संयुक्त खाते के लिए, पहचान का प्रमाण और पते का प्रमाण (आधिकारिक रूप से मान्य दस्तावेज) आवेदक और संयुक्त आवेदक दोनों के लिए आवश्यक हैं।
इन सभी दस्तावेजों के साथ आप एसबीआई के इस खास अकाउंट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications