SBI New Toll Free Number : भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों को अच्छा एक्सपीरियंस ऑफर करने के लिए नेक्स्ट-जेन कॉन्टैक्ट सेंटर सर्विस की शुरुआत की है। इसके जरिए बैंक बिक्री और कलेक्शन जैसे व्यावसायिक परिणामों को बढ़ाने और बैंक के उत्पादों के लिए डिजिटल हैंडहोल्डिंग जैसे रणनीतिक फोकस क्षेत्रों को सपोर्ट करना चाहता है। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने एक रिलीज में कहा है कि यह रीवैम्प्ड कॉन्टैक्ट सेंटर 12 भाषाओं में 30+ बैंकिंग सॉल्यूशन प्रदान करेंगे, जो कि 24x7 उपलब्ध होंगे।
1.5 करोड़ मासिक कॉल्स
इस समय कॉन्टैक्ट सेंटर लगभग 1.5 करोड़ मासिक कॉल्स को मैनेज करते हैं, जिसमें से लगभग 40 प्रतिशत आईवीआर के माध्यम से सेल्फ सर्विस वाली हैं, और बाकी का प्रबंधन 4 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से संचालित 3500 से अधिक टेली-कॉलर प्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है।
इन सेवाओं के लिए शानदार
एसबीआई ने कहा है कि ग्राहक खातों, एटीएम कार्ड और चेक बुक, आपातकालीन सेवाओं (एटीएम कार्ड या डिजिटल चैनल ब्लॉकिंग), डिजिटल उत्पादों तक एक्सेस और सपोर्ट, प्रोडक्ट डिटेल आदि से संबंधित सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
क्या हैं नये नंबर
भारत के सबसे बड़े बैंक ने एक बयान में कहा, इस प्रोसेस को और आसान बनाने के लिए बैंक ने याद रखने में आसान 4-अंकीय टोल-फ्री नंबर (1800-1234 या 1800-2100) लॉन्च किए हैं।
ये है फ्यूचर प्लानिंग
आगे भविष्य में, बैंक का मकसद एडवांस्ड एआई/एमएल-आधारित टेक्नोलॉजीज को एम्बेड करना है, जिसमें कंवर्जेश्नल आईवीआर और वॉयस बॉट शामिल हैं।
ग्राहकों के लिए 'वॉयस' एक पसंदीदा चैनल
एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि जब ग्राहक लगातार डिजिटल चैनलों की ओर बढ़ रहे हैं, पर हमने देखा कि कुछ ग्राहकों के लिए 'वॉयस' एक पसंदीदा चैनल अभी भी बना हुआ है। इसलिए, हमने 2021 में प्रोजेक्ट ध्रुव के तहत नेक्स्ट-जेन के संपर्क केंद्र के रीवैम्प्ड और निर्माण की यह यात्रा शुरू की। खारा ने जोर देकर कहा कि एसबीआई संपर्क केंद्र को न केवल एक सर्विस चैनल के रूप में देख रहा है, बल्कि बैंक के नए 18वें (वर्चुअल) सर्कल के रूप में देख रहा है जो व्यावसायिक उद्देश्यों को पूरा करेगा। बैंक को संपर्क केंद्र के आउटरीच के साथ प्री-अप्रूव्ड लोन ऑफर पर हायर कंवर्जन मिल रहा है। इसके अलावा, केंद्र के कलेक्शन आउटरीच ने लीकेज को कम करके एसेट क्वालिटी में सुधार किया है। इन प्रयासों ने संपर्क केंद्र को प्रोफिट सेंटर में बदल दिया है।
एसबीआई का खास ऑफर
एसबीआई ने 4 अक्टूबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक अपने होम लोन पर 15 से 30 आधार अंक (0.15 से 0.30 फीसदी) तक की छूट दे रहा है। ये इसका फेस्टिव सीजन ऑफर है। एसबीआई के होम लोन की ब्याज दरें इस समय पर 8.55 फीसदी से 9.05 फीसदी के बीच हैं। मगर बैंक के खास ऑफर के तहत कम दरों पर होम लोन पेश किया जा रहा है। ऑफर के तहत एसबीआई की रियायती ब्याज दरें 8.40 फीसदी से 9.05 फीसदी तक हैं। एक और ऑफर यह है कि एसबीआई की तरफ से दिए जाने वाले रेगुलर और टॉप-अप होम लोन पर इस समय कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाएगी। हालाँकि आपका सिबिल स्कोर कम ब्याज दर और मनचाही ईएमआई प्राप्त करने के लिए बहुत मायने रखता है। यानी आपके सिबिल के आधार पर ही ये तय की जाएंगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
