
SBI Mutual Fund : म्यूचु्अल फंड हाउस जब अपनी किसी नयी स्कीम को पेश करते हैं तो पहले उसका न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) लेकर आते हैं। जैसे कि अब एसबीआई म्यूचुअल फंड ने एसबीआई डिविडेंड यील्ड फंड को लॉन्च करने का ऐलान किया है। फंड हाउस पहले इसका एनएफओ लेकर आया है। ये एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम होगी, जो खास कर उन कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी रिलेटेड इंस्ट्रूमेंट्स पर फोकस करते हुए एक डायवर्सिफिकेशन पोर्टफोलियो में निवेश करेगी, जो डिविडेंड दें। इस स्कीम का एनएफओ खुल गया है और कुछ दिन बाद बंद हो जाएगा।
क्या है फंड का मकसद
एसबीआई डिविडेंड यील्ड फंड का एनएफओ 6 मार्च को सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो जाएगा। फंड का फर्स्ट-टायर बेंचमार्क निफ्टी 500 टीआरआई है। इस स्कीम का निवेश उद्देश्य निवेशकों को डिविडेंड देने वाली कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी रिलेटेड इंस्ट्रूमेंट्स के एक बेहतर डायवर्सिफाई पोर्टफोलियो में निवेश करके पैसा बनाने के अवसर प्रदान करना है।
अलग-अलग मार्केट कैपिटल वाली कंपनियों में होगा निवेश
यह स्कीम अलग-अलग मार्केट कैपिटल वाली कंपनियों में निवेश करेगी। अहम बात यह है कि यह फंड किसी खास सेक्टर को फेवर नहीं करेगा। बल्कि ये उन कंपनियों को फोकस करेगा जो अच्छा डिविडेंड दें और उनके डिविडेंड में अच्छी ग्रोथ की संभावना हो। फंड हाउस ने कहा कि यह स्कीम डिविडेंड-पेमेंट वाले उन शेयरों पर विचार करेगी, जिन्होंने पिछले तीन वित्तीय वर्षों में से कम से कम एक में डिविडेंड दिया हो या शेयरों को रीपर्चेज किया हो।
निवेश का अच्छा मौका
एसबीआई म्यूचुअल फंड के एमडी और सीईओ शमशेर सिंह ने एसबीआई डिविडेंड यील्ड फंड के लॉन्च की घोषणा करते हुए खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा फंड है जो निवेशकों को हाई और ग्रोइंग डिविडेंड यील्ड कंपनियों में का एक डायवर्सिफाइड मिक्स ऑफर करेगी। उन्होंने एसबीआई म्यूचुअल फंड को देश का सबसे बड़ा फंड हाउस करार देते हुए अपनी ऑफरिंग्स में नयी स्कीमों को जोड़ना जारी रखने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि हमारा मानना है कि इस कैटेगरी के पास ग्रोथ करने के अवसर हैं।
लॉन्ग टर्म के लिए बेहतर
फंड हाउस के डिप्टी एमडी ने कहा कि एसबीआई डिविडेंड यील्ड फंड उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प है जो लंबी अवधि के लिए स्थिर कैश फ्लो वाले ऐसे मजबूत बिजनेसों में निवेश करना चाहते हैं। उन्होंने जो लोग डायरेक्ट इक्विटी में निवेश करते हैं, जो निवेशक लंबी अवधि में पैसा बनाना चाहते हैं और यहां तक कि पहली बार म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए भी इस फंड को अच्छा बताया।

कम से कम कितना निवेश जरूरी
इस स्कीम में कम से कम निवेश राशि 5000 रु है। उसके बाद आप 1 रु के गुणज में निवेश कर सकते हैं। यह स्कीम 65 से 100 फीसदी तक पैसा डिविडेंड यील्ड वाली कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी रिलेटेड इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश करेगी। वहीं 35 फीसदी तक पैसा डेब्ट सिक्योरिटीज में निवेश किया जा सकता है। इसके अलावा 10 फीसदी तक पैसा आरईआईटी और इनविट में भी निवेश किया जा सकता है। रोहित शिंपी, सीएफए, इस योजना के फंड मैनेजर होंगे। वहीं मोहित जैन विदेशी सिक्योरिटी के लिए फंड मैनेजर होंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
