
SBI Mutual Fund : एसबीआई म्यूचुअल फंड भारत की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (एएमसी) में से एक है। इसकी शुरुआत 29 जून 1987 को की गयी थी। यह फंड हाउस 7.22 लाख करोड़ रुपये (एम्फी के दिसंबर 2022 के आंकड़ों के अनुसार) की एसेट को मैनेज करती है। यह एसबीआई और एएमयूएनडीआई (फ्रांस) के बीच एक जॉइंट वेंचर है, जो दुनिया की प्रमुख फंड मैनेजमेंट कंपनियों में से एक है। एसबीआई के पास इस समय एसबीआई म्यूचुअल फंड में 63 फीसदी हिस्सेदारी है और बाकी 37 फीसदी हिस्सेदारी एएमयूएनडीआई एसेट मैनेजमेंट के पास है। यहां हम आपको एसबीआई म्यूचुअल फंड की टॉप 5 स्कीमों की जानकारी देंगे, जिन्होंने निवेशकों को लगातार अच्छा रिटर्न दिया है।
कौन-कौन सी स्कीमें पेश करता है एसबीआई म्यूचुअल फंड
एसबीआई म्यूचुअल फंड भारत का पहला कॉन्ट्रा फंड (एसबीआई कॉन्ट्रा फंड) और ईएसजी फंड लॉन्च करने वाला पहला फंड हाउस है। आज यह ईटीएफ, और इंडेक्स फंड सहित इक्विटी, डेट, हाइब्रिड और अन्य कैटेगरियों में म्यूचुअल फंड योजनाओं की एक बड़ी रेंज की पेशकश करती है। हाल ही में एसबीआई म्यूचुअल फंड की बेस्ट परफॉर्मेंस करने वाली टॉप 5 इक्विटी योजनाओं की जानकारी सामने आई है। इन योजनाओं ने 3 साल में 25 फीसदी से अधिक वार्षिक रिटर्न दिया है।
एसबीआई कॉन्ट्रा फंड
एसबीआई कॉन्ट्रा फंड ने 3 महीनों में -1.23 फीसदी, 6 महीनों में 3.04 फीसदी, 1 साल में 21.50 फीसदी, 3 सालों में सालाना 36.56 फीसदी और 5 सालों में सालाना 15.86 फीसदी रिटर्न दिया है।
एसबीआई टेक्नोलॉजीज अपॉर्च्युनिटीज फंड
एसबीआई टेक्नोलॉजीज अपॉर्च्युनिटीज फंड ने 3 महीनों में 0.06 फीसदी, 6 महीनों में 7.47 फीसदी, 1 साल में -2.99 फीसदी, 3 सालों में सालाना 32.04 फीसदी और 5 सालों में सालाना 21.83 फीसदी रिटर्न दिया है।

एसबीआई स्मॉल कैप फंड
एसबीआई स्मॉल कैप फंड ने 3 महीनों में -4.63 फीसदी, 6 महीनों में -4.31 फीसदी, 1 साल में 14.53 फीसदी, 3 सालों में सालाना 29.94 फीसदी और 5 सालों में सालाना 15.86 फीसदी रिटर्न दिया है।
एसबीआई मैग्नम मिडकैप फंड
एसबीआई मैग्नम मिडकैप फंड ने 3 महीनों में -1.25 फीसदी, 6 महीनों में -5.01 फीसदी, 1 साल में 14.72 फीसदी, 3 सालों में सालाना 29.44 फीसदी और 5 सालों में सालाना 14.17 फीसदी रिटर्न दिया है।

एसबीआई इंफ्रास्ट्रक्चर फंड
एसबीआई इंफ्रास्ट्रक्चर फंड ने 3 महीनों में -0.85 फीसदी, 6 महीनों में 1.76 फीसदी, 1 साल में 18.92 फीसदी, 3 सालों में सालाना 26.77 फीसदी और 5 सालों में सालाना 13.46 फीसदी रिटर्न दिया है। बता दें कि एसबीआई इंफ्रास्ट्रक्चर फंड और ऊपर जिन फंड्स का जिक्र किया गया है, सभी फंड ग्रोथ डायरेक्ट प्लान हैं और इनका रिटर्न वैल्यू रिसर्च से लिया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में एसबीआई म्यूचुअल फंड ने एसबीआई डिविडेंड यील्ड फंड के लॉन्च की घोषणा की थी, जो एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है जो मुख्य रूप से डिविडेंड देने वाली कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी रिलेटेड इंस्ट्रूमेंट्स के एक डाइवर्सिफाई पोर्टफोलियो में निवेश करेगी।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
