नयी दिल्ली। देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई और सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी यस बैंक की 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने जा रहे हैं। दोनों सरकारी फर्म 490 करोड़ रुपये में यस बैंक की 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेंगी। इस बात की संभावना है कि एसबीआई को ओपन ऑफर से छूट दी जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि नवंबर 2019 में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मामले में भी एसबीआई को इसी तरह की छूट दी गयी थी। आज आयी एक रिपोर्ट में बताया गया कि सरकार ने एसबीआई से यस बैंक को खरीदने के लिए एक समूह बनाने को कहा है। इस खबर से यस बैंक के शेयर में 25.5 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गयी।
एसबीआई ने क्या कहा
इकोनॉमिक टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार एलआईसी और एसबीआई 2 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से यस बैंक की हिस्सेदारी खरीदेंगी। हालांकि एसबीआई ने स्टॉक एक्सचेंज से कहा है कि हर जरूरी बात का खुलासा करने के लिए टाइमलाइन का पालन किया जायेगा। इससे पहले जनवरी में यस बैंक चेयरमैन रवनीत गिल ने दृढ़ विश्वास व्यक्त करते हुए था कि बैंक को बुरी स्थिति से निकालने के लिए कुछ न कुछ समाधान निकल लिया जायेगा। यस बैंक लंबे से समय से फाइनेंशियल प्रॉबलम में है और इसे कोई निवेशक भी नहीं मिल रहा है।
म्यूचुअल फंड से भी किया संपर्क
हाल ही में कुछ इस तरह की भी खबरें आयी थीं कि यस बैंक ने 30-50 करोड़ डॉलर की नई इक्विटी पूंजी जुटाने के लिए म्यूचुअल फंड से संपर्क किया है। यस बैंक ने अपना कैपिटल आधार बढ़ाने के लिए 2 अरब डॉलर जुटाने की योजना बनायी थी। इस समय यस बैंक के प्रमोटर मधु कपूर, यस कैपिटल और मैग्स फिनवेस्ट के पास बैंक की 8.33 फीसदी हिस्सेदारी है। बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर अपनी पूरी हिस्सेदारी पहले ही बेच चुके हैं। विदेशी निवेशकों के पास 15.17 फीसदी, एलआईसी के पास 8.06 फीसदी और म्यूचुअल फंड्स के पास यस बैंक की 5.09 फीसदी हिस्सेदारी है।
सरकार नहीं चाहती यस बैंक बंद हो
सरकार और आरबीआई का मानना है कि यदि यस बैंक का बंद हुआ तो इसका इंटरलिंक्ड फाइनेंशियल संस्थानों पर बुरा असर पड़ेगा। इससे बैंकिंग सेक्टर की ग्रोथ भी प्रभावित होगी। जनवरी में एसबीआई के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा था कि यस बैंक को फेल नहीं होने दिया जाएगा और इसे स्थिर करने के लिए कुछ समाधान निकाला जायेगा। इससे संकेत मिलता है कि कुछ न कुछ तैयारी तब भी चल रही थी।
यह भी पढ़ें - LIC : पेंशन स्कीम में 31 मार्च तक निवेश का मौका, हर महीने मिलेंगे 10000 रु
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
